DRDO ने किया क्यूआरएसएएम मिसाइल का छठा सफल परीक्षण

Updated on 09-09-2022 05:44 PM
  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने ओडिशा में स्थित चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम (क्यूआरएसएएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारतीय सेना द्वारा मूल्यांकन परीक्षणों के हिस्से के रूप में फ्लाइट टेस्ट किए गए।

उन्होंने बताया, टेस्ट के दौरान कई तरह की परिस्थितियों के तहत, लॉन्ग रेंज मीडियम अल्टीट्यूड, शॉर्ट रेंज, हाई एल्टीट्यूड मैनुवरिंग टारगेट, लो राडार सिग्नेचर, क्रॉसिंग टारगेट्स और दो मिसाइलों को एक के एक बाद दागकर टारगेट के बचने और खत्म होने की समीक्षा की गई।

मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण को दिन और रात दोनों परिस्थितियों में किया गया। परीक्षण के दौरान, सभी मानकों को पूरा किया और मिसाइल के वॉरहेड चेन की भी जांच की गई।

आईटीआर द्वारा तैनात टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) जैसे कई रेंज उपकरणों की भी जांच की। ताकि यह पता चल सके कि ये सभी मिसाइल और दुश्मन के टारगेट को सही से ट्रैक कर रहे हैं या नहीं। सभी सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने लॉन्च में भाग लिया।

जानकारी के मुताबिक, इन मिसाइलों में स्वदेशी रेडियो फ्रिक्वेंसी सीकर (आरएफ) लगे हैं। इसके अलावा मोबाइल लॉन्चर, ऑटोमेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, सर्विलांस और मल्टी-फंक्शन राडार भी है।

क्यूआरएसएएम सिस्टम की विशेषता यह है कि यह अपने टारगेट का पीछा कर मारता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्यूआरएसएएम हथियार प्रणाली सशस्त्र बलों को एक महत्वपूर्ण ताकत देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.