द्रविड़ का बेटा 0 पर आउट तो सहवाग के बेटे की फिफ्टी, BCCI टूर्नामेंट में आमने-सामने दो दिग्गज पुत्र

Updated on 12-12-2023 01:22 PM
विजयवाड़ा: लगभग एक दशक बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के स्कोर कार्ड में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों (वीरेंद्र) सहवाग और (राहुल) द्रविड़ के नाम दिखाई दिए। कर्नाटक और दिल्ली के बीच सोमवार से शुरू हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी राष्ट्रीय अंडर-16 प्रतियोगिता में द्रविड़ और सहवाग आमने-सामने हैं। कर्नाटक की अंडर-16 टीम के कप्तान अन्वय द्रविड़ और दिल्ली के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग इस मैच में अपनी राज्य टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले दिन के खेल में हालांकि जूनियर द्रविड़ का बल्ला नहीं चला और वह खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जूनियर सहवाग 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली की टीम कर्नाटक पर मजबूत बढ़त लेती दिख रही है।

द्रविड़ के छोटे बेटे हैं अन्वय
अन्वय पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में मुख्य कोच द्रविड़ के छोटे बेटे हैं। वह टीम के विकेटकीपर भी हैं। सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर अपने पिता की तरह ही आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए यह साल अच्छा रहा है। अर्जुन तेंदुलकर ने इस वर्ष आईपीएल में पदार्पण किया और अब वह गोवा से खेल रहे हैं। दूसरी तरफ द्रविड़ के बड़े बेटे समित ने कूच बेहार ट्रॉफी राष्ट्रीय अंडर-19 प्रतियोगिता में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया।

आज मैच का दूसरा दिन
दिल्ली और कर्नाटक के बीच मंगलागिरी के आंध्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 मैच में कर्नाटक की टीम 56.3 ओवर में 144 रन पर आउट हो गई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अन्वय अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज आयुष लाकड़ा ने बोल्ड किया। इसके जवाब में दिल्ली ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 30 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बनाए हैं। आर्यवीर 98 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     27 June 2026
    बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
     27 June 2026
    बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
     26 June 2026
    गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
    Advt.