ड्रामा स्कूल में चयन प्रक्रिया पूरी, 20 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

Updated on 24-06-2023 08:09 PM

भोपाल। संस्कृति विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय (एमपीएसडी) जुलाई से नाट्य कला में दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। नए सत्र 2023-2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जून के प्रथम सप्ताह में प्राथमिक चयन कार्यशाला के बाद अंतिम चयन कार्यशाला शुक्रवार को पूरी हो गई। अब 20 जुलाई से नया सत्र आरंभ करने की तैयारी है। वर्तमान में संस्थान में नाट्य कला में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें 26 सीटों पर देश भर से युवा कलाकार प्रवेश लेते थे लेकिन यह अवधि बहुत कम थी।

स्कूल को अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता भी प्राप्त नहीं थी, इसलिए डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाते थे। संस्कृति विभाग की पहल पर स्कूल को राजा मानसिंह तोमर कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से संबद्धता मिलने के बाद इस बार से दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन ड्रामेटिक आर्ट कोर्स में प्रवेश दिए जाएंगे। अंतिम चयन कार्यशाला में 86 बच्चों को बुलाया गया था, जिनमें से 26 का चयन चयनकर्ताओं ने साक्षात्कार के आधार पर किया है। चयन समिति में फिल्म अभिनेत्री और फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य वाणी त्रिपाठी, फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, एनएसडी सिक्किम केंद्र के डायरेक्टर विपिन कुमार, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में थियेटर डिपार्टमेंट के एचओडी माेहम्मद नौसाद और पंजाब विश्वविद्यालय के नाटक विभाग की चेयरपर्सन नवदीप कौर शामिल थीं। रवींद्र भवन में 20 से 24 जून तक चली चयन कार्यशाला में चयनकर्ताओं ने 86 प्रतिभागियों के कला पक्ष को परखकर देश भर से 26 नाम फाइनल किए हैं। नाट्य विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी ने बताया कि सत्र 2022-2023 का एक वर्षीय पाठ्यक्रम 16 जुलाई से पूरा हो रहा है। इसके बाद 20 जुलाई से नये पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आरंभ होगा। मध्य प्रदेश ड्रामा स्कूल को नाट्य प्रशिक्षण के लिए जगह की कमी के कारण मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन से उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। पहले यह मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन में ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था, जहां एक वर्षीय डिप्लोमा के हिसाब से ही जगह का अभाव था। बता दें कि वर्ष 2011 में स्थापना के रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप भवन में स्कूल चलाया जा रहा था और 2018 में इसे मुल्लाजी रामूजी संस्कृति भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.