कार के बोनट पर घसीटा, तड़पते देख भी तरस ना आया... लोगों को यह क्या हो गया है

Updated on 01-05-2023 06:41 PM
नई दिल्‍ली: मौसम में गर्मी भले न हो पर कुछ लोगों का पारा जरूर चढ़ा हुआ है। रफ्तार के नशे में चूर (और शायद शराब के नशे में भी) होकर सबको कुचलते निकल जाते हैं। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई दो वारदातों को ही लीजिए। रविवार रात 11 बजे आश्रम चौक से एक लग्जरी एसयूवी निकलती है। आसपास गुजरती गाड़ियां उसे देखकर हैरान रह जाती हैं। उसके बोनट पर एक व्‍यक्ति फंसा हुआ था। तेज रफ्तार एसयूवी पर किसी तरह वह खुद को संभालने में लगा था। एसयूपी पर सांसद का स्टिकर लगा था। बाद में पता चला कि गाड़ी बिहार के एक सांसद की है। करीब 2-3 किलोमीटर तक सांसद जी की गाड़ी से उस व्यक्ति को घसीटा गया। जब कार ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आया तो शराब के नशे में लग रहा था। इससे पहले, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग पर एक और एसयूवी सवार ने यही किया। एक बाइक को टक्‍कर मारी। दो लोग सवार थे। एक वहीं रोड पर गिरा। दूसरा उछलकर एसयूवी के बोनट पर आ गिरा। इसके बावजूद इन्‍होंने गाड़ी रोकी नहीं। करीब आधा किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाते रहे। उसकी मौत हो गई। फिरोजशाह रोड पर एक ई-रिक्शा चालक को भी ऐसे ही घसीटा गया। हफ्ता भर भी नहीं हुआ, गाजियाबाद से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। आखिर लोगों को यह क्या हो गया है?


पिछले कुछ दिनों में हुईं रोड रेज की घटनाएं

  • 30 अप्रैल : दिल्‍ली में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर आश्रम से निजामुद्दीन चौक तक, 2-3 किलोमीटर तक घसीटा गया। आरोपी ड्राइवर नशे में धुत बताया जा रहा है।
  • 30 अप्रैल : दिल्‍ली के कस्‍तूरबा गांधी मार्ग पर SUV ने बाइक को टक्‍कर मारी। एक की मौत। दूसरा बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा गया। व्यक्ति की मौत हो गई।
  • 25 अप्रैल : दिल्‍ली के फिरोजशाह रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्‍कर मारी। चालक को करीब 200 मीटर तक घसीटा। कार चला रहे आरोपी ने इतनी दूर घसीटा था कि पीड़ि‍त के दोनों पैरों के घुटने से नीचे का हिस्सा बुरी तरह घिस गया था। पीठ और पैर भी काफी घिस गया। अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
  • 25 अप्रैल : एमपी के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बाप-बेटे को सामने से टक्‍कर मारी। 20 मीटर तक घसीटा। पिता की हालत गंभीर है।
  • 21 अप्रैल : गाजियाबाद के मोहन नगर में एक कार ने दो गाड़ियों को टक्‍कर मारी। बहस के बाद एक व्यक्ति को बोनट पर 5 किलोमीटर तक घसीटा गया।
  • 15 अप्रैल : नवी मुंबई में गांजे के नशे में कार सवार युवक ने सिग्नल तोड़ा। रोकने आए सिपाही को बोनट पर करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता रहा।
  • क्‍यों होती हैं रोड रेज की घटनाएं

    अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, रिसर्च बताती है कि युवा पुरुषों के रोड रेज करने की आशंका सबसे ज्यादा होती है। रोड पर भीड़ भी रोड रेज में एक फैक्‍टर हो सकता है। इसके अलावा नशा अक्सर ऐसे मामलों की बड़ी वजह होता है। किसी बात का गुस्सा या स्ट्रेस भी रोड रेज को ट्रिगर कर सकता है। स्‍टडीज के मुताबिक, जो लोग रोड रेज का अनुभव करते हैं, उनमें से ज्यादातर शराब या ड्रग्स का मिसयूज कर रहे होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.