डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल हुए पूरे, बोले- 'खिलाड़ी हूं, सकारात्मक रहकर बड़ा लक्ष्य चुनता हूं...’

Updated on 13-12-2024 12:29 PM

 भोपाल। मुझे पहलवानी कहां आती है, लेकिन खिलाड़ी हूं और खिलाड़ी स्वभाव राजनीति में सदैव काम आता है। सकारात्मक रहकर बड़ा लक्ष्य चुनता हूं। खिलाड़ी कभी नकारात्मक या द्वेष का भाव नहीं रखता है। स्वयं की तैयारी करता है। अच्छी बातों पर ध्यान देकर कमजोरियों को दूर करते हुए आगे की तैयारी करता है।षडयंत्र और छोटी सोच से दूर रहकर बड़े लक्ष्य तय करता है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 'नईदुनिया' से विशेष चर्चा के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कही।

डॉ. यादव से प्रश्न किया गया था कि आप पहलवान हैं तो क्या राजनीति में भी पहलवानी दांव-पेंच आजमाते होंगे? उन्होंने सरकार की उपलब्धि, भविष्य की तैयारी, सरकार पर सनातन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झलक सहित अन्य विषयों पर विचार रखें। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश...

प्रश्न- एक वर्ष की क्या बड़ी उपलब्धि मानते हैं?

उत्तर- हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा नदी जोड़ो अभियान आरंभ करने का काम किया है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना ऐतिहासिक निर्णय है। इससे बुंदेलखंड और चंबल अंचल में व्यापक परिवर्तन आएगा। खेती तो समृद्ध होगी ही, उद्योग-धंधों का विकास भी होगा। रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

प्रश्न- मोदी सरकार की झलक आपके कामकाज में दिखती है?

उत्तर- रोजगारपरक व्यवस्था से प्रधानमंत्री का हमेशा आग्रह रहता है। नवाचार और सुशासन होना चाहिए। इस व्यवस्था में कोई समझौता नहीं करना है। मैं भी उसी लाइन पर चलता हूं कि गलती किसी की है तो फिर छोटा-बड़ा का अंतर नहीं करना चाहिए। छोटे को नाप दो और बड़े को छोड़ दो, ऐसा नहीं होना चाहिए। समाज भी सब देखता है। हमारी नजर में दोनों बराबर हैं।

प्रश्न - आपकी सरकार की छवि सनातन सरकार के रूप में बनती जा रही है?

उत्तर - सनातन भी उसका हिस्सा है पर केवल धार्मिक कर्मकांड तक इसे सीमित नहीं रखना चाहिए। आर्य समाज भी सनातनी है, जो मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता। सनातनी होना बुरा नहीं है, इसमें 33 करोड़ देवी-देवता आते हैं, यह हमारी जीवन पद्धति की एक आचार संहिता है। जीवन को अच्छी बातों से जोड़कर रखना आवश्यक है। जीवन पद्धति में बदलाव लाना भी सनातन का ही हिस्सा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.