डीपीएस नीलबड़ बना इंटर स्कूल ओपन स्विमिंग चैम्पियन, डीपीएस नीलबड़ के धवित पाठक 2 गोल्ड 1 सिल्वर मेडल के साथ चमके

Updated on 26-07-2023 06:38 PM
भोपाल स्थित आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित  इंटर स्कूल ओपन स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भोपाल के प्रतिष्ठित स्कूल जैसे डीपीएस नीलबड़, संस्कार वैली स्कूल, डीपीएस कोलार, सेज इंटरनेशनल स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आईईएस पब्लिक स्कूल, बाल भवन स्कूल, सेंट जोसेफ गर्ल्स स्कूल, सिल्वर फिन्स स्विमिंग क्लब, सेंट फ्रांसिस स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल एवम अन्य स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में करीब 100  से ऊपर प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे 50 मी,100 मी के फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक एवम आईएम इवेंट हुए जिसमे तीन ऐज ग्रुप के बीच प्रतियोगिता हुई। पुरस्कार समारोह में श्री आलोक खरे, उप निदेशक पब्लिक इंस्ट्रक्शन मुख्य अतिथि थे। इसके साथ भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राम कुमार खिलरानी गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। श्री अजय शर्मा निदेशक, आईईएस पब्लिक स्कूल ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया एवम पुरस्कार वितरिक किया।
भोपाल इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस, नीलबड़) को प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल्स जितने पर मिला। डीपीएस, नीलबड़ के कक्षा 2  के धवित पाठक ने  2 गोल्ड, 1 सिल्वर मेडल मिले। वही डीपीएस, नीलबड़ के देवल शर्मा, आद्या जैन, सुमित, विनायक, अर्जुन, संस्कार वैली स्कूल से अधिराज सिंह का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की वाणी जैन एवं सिल्वर फिंस स्विमिंग क्लब के अर्थ जैन को चैंपियनशिप मेडल मिले। इसके साथ ही डीपीएस, नीलबड़  की स्विमिंग कोच श्रीमती नीलम शर्मा को बेस्ट कोच के सम्मान से नवाजा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.