तिमाही नतीजों के बाद 5% नीचे, क्या मुकेश अंबानी की RIL में अभी लगाना चाहिए पैसा? टारगेट प्राइस चेक कर लें
Updated on
30-07-2024 02:05 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर अभी भी अपने 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे भाव 3,217.60 रुपये से लगभग 5% नीचे हैं। लेकिन, घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी को शेयर पर भरोसा है। उसने इसे खरीदने की सलाह दी है और 52 हफ्तों के ऊंचे भाव से भी ज्यादा का लक्ष्य रखा है। तो क्या यह शेयर में निवेश का सही समय है?
पिछले हफ्ते 22 जुलाई को RIL के शेयर 3 फीसदी लुढ़के थे। उसी दिन कंपनी ने बताया था कि अप्रैल-जून 2024 तिमाही में उसका मुनाफा 5.5 फीसदी घटकर 15,138 करोड़ रुपये रह गया है। ऐसा उसके तेल-से-रसायन कारोबार में कमजोर प्रदर्शन और बढ़ते डेप्रिसिएशन के कारण हुआ। हालांकि, रिटेल, टेलीकॉम और तेल और गैस अपस्ट्रीम कारोबार में उसे फायदा हुआ है।
सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए शेयर
सोमवार 29 जुलाई को RIL के शेयर हरे निशान में बंद हुए। पहली तिमाही के नतीजों के बाद लगातार 3 दिनों की तेज गिरावट के बाद यह राहत की बात है। आनंद राठी ने RIL को खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 3,300 रुपये रखा है। सोमवार को इसका बंद भाव 3040.75 था। इसका मतलब है कि इसमें मुनाफा हो सकता है। 30 जून, 2024 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,35,767 करोड़ रुपये रही। यह पिछली तिमाही की 2,41,067 करोड़ रुपये की आय से 2.20% कम है। लेकिन, पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 11.54% ज्यादा है, जब आय 2,11,372 करोड़ रुपये थी। नवीनतम तिमाही में RIL का कर-पश्चात शुद्ध लाभ 17,448 करोड़ रुपये रहा।
पिछले कुछ समय में कैसा दिया है रिटर्न?
रिलायंस इंडस्ट्रीज S&P BSE सेंसेक्स का हिस्सा है। मौजूदा बाजार भाव के अनुसार, इसका बाजार पूंजीकरण 20,57,314.77 करोड़ रुपये है। BSE एनालिटिक्स के मुताबिक, 2024 में अब तक इसके शेयरों में 17.5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक, दो और तीन सालों में आरआईएल ने 20.35%, 31.4% और 60.4% का रिटर्न दिया है। अगर और पीछे जाएं तो पिछले पांच और दस सालों में यह 175% और 562% बढ़ा है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…