गरीबी में आटा गीला... दिल्ली कैपिटल्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हुआ ये युवा खिलाड़ी

Updated on 20-04-2023 08:54 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अगर अब तक कोई टीम पॉइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई है, तो वह है दिल्ली कैपिटल्स। जी हां, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अब तक खेले गए अपने पांच मुकाबलों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उन्हें सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की स्थिति देखकर लगता है कि अब यहां से कोई चमत्कार ही दिल्ली को प्लेऑफ तक पहुंचा सकता है। वहीं इन सब मुश्किलों के बीच अब डीसी के चाहने वालों के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीम का युवा तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गया है।
कमलेश नागरकोटी हुए आईपीएल 2023 से बाहर
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के युवा और स्टार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। जोकि टीम और उनके फैंस के लिए बिल्कुल अच्छी खबर नहीं है। वहीं इससे पहले दिल्ली ने ट्रायल के लिए प्रियम गर्ग और अभिमन्यु ईश्वरन को भी बुलाया था। अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई एक कमलेश को टीम में रिप्लेस करेगा।
ऐसा रहा है कमलेश नागरकोटी का आईपीएल करियर

23 वर्षीय कमलेश नागरकोटी इससे पहले भी काफी बार इंजर्ड हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने कई आईपीएल मैच भी मिस किए हैं। ऐसे में उन्हें विश्व की इस नंबर वन टी20 लीग में ज्यादा खेलने का मौका भी नहीं मिला। नागरकोटी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके हैं। दिल्ली कैपिटल्स से पहले चार साल यह युवा गेंदबाज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ा हुआ था। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में डीसी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.