दोहरी हत्याकांड का खुलासा: कोरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Updated on 22-10-2025 01:55 PM
कोरिया, कोरिया जिले के बड़े साल्ही गांव में 14 अक्टूबर की रात हुए दोहरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के छह दिन बाद कोरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने बैकुंठपुर स्थित पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।

क्या था मामला?
पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच चल रहा आपसी विवाद था। आरोपी सुरेश ठाकुर उर्फ कनपुरिया अपनी पत्नी के मायके जाने और ससुराल से घरेलू सामान ले जाने से नाराज़ था। उसने ससुर से उन सामानों के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की थी, जिसे लेकर दोनों परिवारों में लगातार विवाद चल रहा था।

घटना की रात आरोपी सुरेश ठाकुर और उसका सहयोगी प्रदीप बैरागी ग्राम बड़े साल्ही पहुंचे। दोनों ने पास के पेट्रोल पंप से लगभग 20 लीटर पेट्रोल खरीदा और रात करीब 11 बजे सो रहे सास-ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस आग में ससुर रायराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार उनकी तलाश की और इनपुट के आधार पर पता चला कि दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के रतनपुर से बस में कहीं भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरे आरोपी सहदेव सूर्यवंशी को इन दोनों की मदद करने और एक देशी कट्टा व सात जिंदा कारतूस रखने के आरोप में पकड़ा गया है।पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेश ठाकुर बहुत चालाक है और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। लेकिन तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद कोरिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के गले में तख्ती लटकाकर बैकुंठपुर शहर में जुलूस निकाला, ताकि लोगों को संदेश दिया जा सके कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.