हाईवे पर गाड़ी हो जाए खराब तो न हों परेशान, क्रेडिट कार्ड ऐसे करेगा आपकी मदद

Updated on 23-06-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: सफर के दौरान कई बार लोगों को हाईवे या सड़क पर गाड़ी खराब होने की समस्या हो जाती है। अगर सुनसान सड़क या हाईवे पर गाड़ी खराब हो जाए तो परेशानी सबसे ज्यादा होती है। लेकिन अगर आपकी जेब में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रखा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये कार्ड आपके काफी काम आ सकता है। क्रेडिट कार्ड (Credit Card) आपकी परेशानी को झट से दूर कर सकता है। दरअसल अब कुछ क्रेडिट कार्डों में आपको एक रोडसाइड असिस्टेंस फीचर मिलता है। क्रेडिट कार्ड के इस फीचर का उपयोग करके आप एक्सप्रेसवे पर खराब हुई गाड़ी की मदद ले सकते हैं। रोडसाइड असिस्टेंस फीचर में टोविंग (Towing), बैटरी जंपस्टार्ट, टायर चेंजेज, फ्यूल डिलीवरी आदि शामिल हैं। आपको नजदीकी शहर तक पहुंचाने के लिए बैकअप व्हीकल की सुविधा भी मिल सकती है। आइए आपको बताते हैं इस फीचर के बारे में।

क्रेडिट कार्ड को ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके क्रेडिट कार्ड में रोड असिस्टेंस फीचर है तो फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले क्रेडिट कार्ड के डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना होगा। आपके पास अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल होनी चाहिए। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के बाद आपको मदद मिल जाएगी।


मिलेंगी ये सुविधाएं

क्रेडिट कार्ड में रोडसाइड असिस्टेंस फीचर होने पर आपको टायर चेंजेज, बैटरी जंपस्टार्ट, टोविंग, फ्यूल डिलीवरी आदि सेवाएं शामिल हैं। यह फीचर काफी कॉस्ट-इफेक्टिव है। अगर आपकी कार बंद हो जाए और स्टार्ट नहीं हो रही हो तो आप रोडसाइड असिस्टेंस की सहायता से एक टोविंग सेवा को कॉल कर सकते हैं। टोविंग सेवा आपकी गाड़ी को सुरक्षित स्थान तक ले जाएगी।


पैसों की होगी बचत

रोडसाइड असिस्टेंस का मकसद आपको मुसीबत में मदद करना है। आप अगर अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा का लाभ उठाते हैं तब आपके काफी पैसे बच सकते हैं। लेकिन ये सुविधा आपको तभी मिलेगी, जब आपने अपने कार्ड पर रोडसाइड असिस्टेंस की मेंबपशिप ले रखी हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.