सरकार पर ज्यादा भरोसा नहीं करें… नितिन गडकरी ने आखिर ऐसा क्यों कहा

Updated on 11-09-2022 05:33 PM
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इससे खेती को काफी नुकसान हो रही है। किसान केंद्र और राज्य सरकार से राहत और मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठ हैं। अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को सरकार पर ज्यादा भरोसा नहीं करने सलाह दी है।  दरअसल, उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे कृषि उत्पादों की मार्केटिंग और उसके निर्यात के लिए अपनी खुद की कंपनियां बनाएं।

गडकरी ने कहा कि सरकार वहां कदम रख सकती है, जहां किसान किसी समस्या का समाधान नहीं ढूंढ सकते हैं। वह अपने एग्रोविजन फाउंडेशन और सरकारी निकाय 'कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक संपर्क कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि 50 से 100 किसानों को कृषक उपज कंपनी बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए, ताकि वे अपने उत्पाद को खुले बाजार में बेच सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे समूह अपना खुद का कोल्ड स्टोरेज भी बना सकते हैं।

क्या कहा गडकरी ने?
नितिन गडकरी ने कहा, ''सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करो, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं सरकार में हूं।'' उन्होंने किसानों को यह भी सलाह दी कि "अगर किसान कृषि क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं, तो उन्हें खुद पहल करनी चाहिए। गडकरी ने कहा, ''मैंने एक किसान के रूप में अपनी उपज के लिए एक बाजार ढूंढा, आपको भी अपनी उपज के लिए एक बाजार खुद ही ढूंढना चाहिए।'' गडकरी ने नासिक के किसान विलास शिंदे का भी उदाहरण दिया, जिन्होंने बिना किसी सरकारी सब्सिडी या मदद के सैकड़ों करोड़ रुपये का कारोबार स्थापित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.