'क्या सलेक्टर और टीम मैनेजमेंट साथ नहीं बैठते?' नीतीश रेड्डी को लेकर गौतम गंभीर की जबरदस्त खिंचाई

Updated on 14-01-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे वनडे मैच से पहले एक बार फिर टीम में नीतीश कुमार रेड्डी की मौजूदगी मुद्दा बन गई है। टीम इंडिया के लिए बार-बार चुने जाने के बावजूद बेंच पर बैठे रहने को मजबूर नीतीश के सलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि नीतीश को यदि चुना जा रहा है तो प्लेइंग-11 में खेलने का मौका दिया जाए वरना उन्हें केवल बेंच पर बैठाने के लिए चुनने का कोई तुक नहीं है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने नीतीश को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की खिंचाई की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार रेड्डी को तीनों फॉर्मेट की टीम में चुनने के बावजूद प्लेइंग-11 में नहीं उतारना टीम मैनेजमेंट और सलेक्टर्स के बीच कनेक्शन नहीं होने की बात दिखा रही है। साथ ही टीम मैनेजमेंट के मैच-डे प्लान्स पर भी सवाल उठा रही है।

'फ्यूचर प्लानिंग' का हिस्सा, लेकिन विकसित कैसे होंगे रेड्डी?

आकाश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहले वनडे मैच की टीम का जिक्र किया और कहा कि तीन स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर मैच में उतारे, लेकिन रेड्डी फिर भी प्लेइंग-11 से बाहर रह गए। यह महज एक सलेक्शन कॉल नहीं है बल्कि ये किसी खिलाड़ी को टीम में 'बैलेंस' बनाने और 'फ्यूचर प्लानिंग' के नाम पर लेने के तर्क के बारे में है। आप उन्हें वो गेम टाइम ही नहीं दे रहे हो, जिसकी उन्हें इस भूमिका (ऑलराउंडर) के तौर पर विकसित होने के लिए जरूरत है।

'क्या किया है रेड्डी ने, जो उन्हें चुना गया है?'

आकाश ने नीतीश के सलेक्शन पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा,'क्या सलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ आपस में एकमत नहीं हैं? मैं अब तक नहीं समझ पाया हूं कि नीतीश कुमार रेड्डी ने ऐसा क्या किया है, जिसके लिए उन्हें टीम में चुना गया है।' आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,'जब भी किसी फॉर्मेट की टीम चुनी जाती है, आप उनका नाम उसमें पाएंगे। हर बार कहा जाता है कि हमें एक ऑलराउंडर की जरूरत है। ऑलराउंडर के तौर पर न तो नीतीश पर पूरे बैटिंग रोल के लिए भरोसा किया गया और ना ही उनका इस्तेमाल चौथे बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर किया गया है।'

आकाश ने गिनाए नीतीश को नहीं उतारने के कई मौके

आकाश चोपड़ा ने टेस्ट मैचों से वनडे तक के कई मौके भी गिनाए, जिनमें नीतीश का इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन उन्हें नहीं खेलाया गया। उन्होंने कहा,'अहमदाबाद में हमने उन्हें टीम में लिया, लेकिन बैटिंग भी नहीं कराई और केवल 5-6 ओवर गेंदबाजी कराई। दिल्ली में भी यही हुआ। हम 200 ओवर में भी उनसे 1 ओवर बॉलिंग नहीं कराते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ओस बहुत थी, वहां स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। लेकिन वहां भी नीतीश कुमार रेड्डी को नहीं खेलाया गया। जब हम वडोदरा पहुंचे तो यहां भी वही कहानी दोहराई गई। नीतीश कुमार रेड्डी नहीं उतारे गए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.