देखो मत सहा नहीं जाएगा... RCB की लगातार 5वीं हार से टूटा विराट और स्मृति मंधाना के फैंस का दिल

Updated on 14-03-2023 11:05 PM
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम विमिंस प्रीमियर लीग (WPL) में लगातार पांचवें मैच में हार गई है। इस बार उसे दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से शिकस्त दी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में दिल्ली को मारिजान कैप ने 32 गेंद में 32* और जेस जोनासेन ने 15 गेंद में 29* रन बनाकर मंजिल तक पहुंचाया। इससे पहले टीम के लिए एलिस कैप्सी ने 24 गेंद में 38, जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद में 32 रन बनाए। दिल्ली की यह पांच मैचों में चौथी जीत है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने आरसीबी के लिए एक और उम्दा पारी खेली। यूपी वॉरियर्ज़ के खिलाफ पिछले मैच में 52 रन बनाने वाली पेरी नंबर तीन पर उतरीं और 52 गेंद पर 67* रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में चार फोर और पांच सिक्स लगाए। इस मैच में पांचवें नंबर पर उतरीं ऋचा घोष ने महज 16 गेंदों में 37* रन ठोक दिए। उन्होंने तीन फोर और इतने ही सिक्स जड़े।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए विमिंस प्रीमियर लीग के इस मैच मे पेरी और ऋचा की कोशिशों से बैंगलोर की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 151 रन का टारगेट दिया। टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में जुटी आरसीबी की टीम पेरी और ऋचा की पारियों से अंतिम छह ओवर्स में 82 रन जोड़ने में सफल रही। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना (8) एक बार फिर बड़ा स्कोर नहीं बना सकीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
Advt.