कमाई का न चूकें मौका आज खुल रहे आईनॉक्स इंडिया सहित ये आईपीओ, देखें प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स

Updated on 14-12-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में इस महीने कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इन आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस साल अभी तक कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इनमें से कुछ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आज खुलने वाले आईपीओ में आईनॉक्स इंडिया, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनी बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशन और सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। इन आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार आप अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईए आपको बताते हैं आज खुलने जा रहे इन आईपीओ के बारे में।

आइनॉक्स इंडिया आईपीओ

क्रायोजनिक इक्विपमेंट और सिस्टम के क्षेत्र में काम करने वाली गुजरात की कंपनी आइनॉक्स इंडिया लिमिटेड (INOX India Limited) का आईपीओ आज खुलने जा रहा है। कंपनी के दो रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर की कीमत का दायरा 627 रुपये से 660 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ में बोली लगाने का अंतिम दिन 18 दिसंबर 2023 है। आइनॉक्स इंडिया के आईपीओ के तहत दो रुपये फेस वैल्यू वाले 22,110,995 इक्विटी शेयरों को ओएफएस (Offer For Sale) रूट से बेचने की योजना है। रिटेल इनवेस्टरों के लिए आइनॉक्स इंडिया के आईपीओ का लॉट साइज 22 शेयरों का होगा। रिटेल इनवेस्टरों को एक लॉट की बोली लगाने के लिए 14,520 रुपये की बोली लगानी होगी। इस आईपीओ में निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट यानी 286 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड

रीसाइक्लिंग इंडस्ट्री की अग्रणी कपंनी सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एसएमई आईपीओ आज खुल रहा है। आईपीओ की क्लोजिंग डेट 18 द‌िसंबर है। कंपनी की ओर से द‌िए गए दस्तावेज़ के मुताबिक, इश्यू 22.96 करोड़ रुपये का है और यह पूरी तह फ्रेश ईश्यू ‌है। इस आईपीओ का का प्राइस बैंड 43 से 46 रुपये रखा गया है। एक लॉट में तीन हजार शेयर शामिल होंगे। ऐसे में खुदरा निवेशको को एक लॉट के लिए कम से कम 1,38,000 रुपये खर्च करने होंगे।

बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशन आईपीओ

आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनी Benchmark Computer Solutions का आईपीओ आज यानी 14 दिसंबर से खुल रहा है। यह आईपीओ 18 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस 66 रुपये पर फिक्स किया है। इस आईपीओ के एक लॉट में 2 हजार शेयर शामिल हैं। निवेशकों को एक लाट के लिए 132000 रुपये खर्च करने होंगे। यह आईपीओ 12.24 करोड़ रुपये का फ्रेश ईश्यू है। शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है। आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर है। आईपीओ के तहत शेयरों के आवंटन के आधार को अंतिम रूप 19 दिसंबर को दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.