मूवी देखने जा रहे तो न करें ये गलती, नहीं तो अब भी स्नैक्स पर देना पड़ सकता है 18 % जीएसटी

Updated on 13-07-2023 03:07 PM
नई दिल्ली: सिनेमाहॉल में मिलने वाले महंगे खाने से थोड़ी राहत मिली है। मल्टीप्लेक्स, थिएटर्स में सर्व किए जाने वाले फूड और बेवरेज आइटम्स पर जीएसटी को 18 फीसदी से कम कर 5 फीसदी कर दिया गया है। थिएटर्स में खाने-पीने की चीजों पर लगने वाली जीएसटी दरों में 13 फीसदी की कटौती से आप थोड़ी राहत मिलने वाली है। पहले के मुकाबले सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न, पेप्सी, नाचोज, बर्गर आदि खरीदना सस्ता हो जाएगा। लेकिन जीएसटी काउंसिल के फैसले में एक पेंच भी है।

जीएसटी काउंसिल ने सिनेमाघरों में मिलने वाले फूड आइटम्स पर जीएसटी घटाकर आपको राहत तो दी है। लेकिन ये राहत आपको तभी मिल पाएगा जब आप थिएटर या मल्टीप्लेक्स में जाकर खाने-पीने की चीज खरीदेंगे। अगर आपको ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करने के साथ फूड और ड्रिंक्स का कॉम्बो ऑफर लेने की आदत हैं तो आपको इसका फायदा नहीं मिल सकेगा। मूवी थिएटर्स में मूवी टिकट के साथ फूड और ड्रिंक्स का कॉम्बो ऑफर मिलता है। जीएसटी काउंसिल ने साफ किया है कि कॉम्बो प्लान में मिलने वाले फूड पर टैक्स वहीं रहेगा, जो टिकटों पर लागू है। ऐसे में टिकट बुक करवाते वक्त इसका ध्यान रखें।

टिकट के साथ फूड बुक करवाने से बचें

यानी जब आप अगली बार सिनेमा देखने जाएं तो ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करते वक्त कॉम्बो ऑफर से बचें। कॉम्बो ऑफर मतलब जब आप ऑनलाइन ऐप या वेबसाइट से मूवी टिकट बुक करते हैं तो आपको कॉम्बो ऑफर का ऑप्शन मिलता है। टिकट के साथ खाने-पीने की चीजें आप पहले से बुक कर सकते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जीएसटी कटौती का फायदा नहीं मिलेगा। दरअसल जीएसटी काउंसिल से स्पष्ट किया है कि 5 फीसदी जीएसटी केवल उन्हीं फूड एंड बेवरेज आइटम्स पर लगेगा, जो थिएटर्स काउंटर्स पर बेचे जाते हैं । जब आप टिकट के साथ खाने-पीने की चीजें बुक करते हैं तो उसका सिंगल बिल बनता है और जीएसटी वहीं लगता है तो मूवी टिकट पर है। यानी 18 फीसदी। ऐसे में अगर आपको सिनेमाघरों में सस्ता पॉपकॉर्न, पिज्जा, नोचोज खानाा या कोल्ड ड्रिंक्स पीना है तो वहां जाकर ऑर्डर करें। पहले से बुक कर कॉम्बो ऑफर वाले फूड आइटम्स पर पुरानी टैक्स ही लगेगा।

ऐसे खरीद सकते हैं सस्ता पॉपकॉर्न

अगर आप काउंटर से या ऑनलाइन मूवी टिकट खरीदकर सिनेमाहॉल में एंट्री करने के बाद वहां लगे फूड काउंटर्स से खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं तो आपको उनपर 5 फीसदी ही टैक्स लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि टिकट और खाने का बिल अलग-अलग होगा। यानी थोड़ी स्मार्टनेस दिखाकर आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं और सिनेमा देखते हुए सस्ते पॉपकॉर्न, बर्गर का मजा ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.