वैभव सूर्यवंशी के चक्कर में यशस्वी जायसवाल को भूल न जाना, सिर्फ 32 गेंदों में ठोके 50% रन, खूब उड़ाए चौके-छक्के

Updated on 08-04-2026 12:05 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। यह टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई।

हालांकि इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहे। उन्होंने 14 गेंद में 39 रन बनाए। इसके अलावा महान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार खेलते हुए पहले ओवर में ही 2 छक्के लगा दिए। लेकिन इस सब के बीच यशस्वी जायसवाल को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की जमकर धुनाई की है।

यशस्वी जायसवाल ने आरआक के लिए अकेले बनाए 50 प्रतिशत से ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस की हालत खराब कर दी। 11-11 ओवर के हुए मैच में राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 150 रन ठोक दिए थे। इसमें से 77 रन यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आए थे। यानी आरआर के लिए मुंबई के खिलाफ 50 प्रतिशत से ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे।
वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। उन्होंने अपनी 32 गेंद की पारी में 10 चौके और 4 छक्के उड़ाए थे। इस पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। जायसवाल ने आरआर के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

जायसवाल के सिर पर ऑरेंज कैप

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 2 फिफ्टी के चलते 170 रन बनाए हैं। उनके पास इस वक्त ऑरेंज कैप है। उनके ठीक पीछे 160 रन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.