उसको हेट ना करें... रियान पराग के बचाव में उतरा पूर्व भारतीय खिलाड़ी, ट्रोलर्स की लगा दी क्लास

Updated on 20-05-2023 08:11 PM
धर्मशाला: आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला में 19 मई शुक्रवार को खेला गया। यह मैच मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया। पंजाब और राजस्थान के बीच हुए इस रोचक मुकाबले में आरआर 4 विकेट से जीत गई। वहीं आखिरी गेम में जीत के साथ रॉयल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे रियान पराग ने भी राजस्थान के लिए इस जीत में बल्ले से अहम भूमिका निभाई।

पराग लंबे समय से मैदान में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। उनके बल्ले से बिल्कुल रन नहीं निकल रहे थे। लेकिन उन्होंने पंजाब के खिलाफ राजस्थान के लिए 12 गेंद में 20 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के भी देखने को मिले। बता दें कि पराग अपने गेम को लेकर काफी कॉन्फिडेंट रहते हैं और उन्होंने इस तरह के कुछ बयान भी पहले दिए हैं। हालांकि खराब फॉर्म की वजह से फैंस को रियान का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और उनको जमकर ट्रोल किया गया। वहीं अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उनके बचाव में उतरे हैं।
रियान पराग के बचाव में उतरे इरफान पठान?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह खेल से जुड़े मामलों पर आए दिन अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने रियान पराग का भी बचाव किया है। पठान ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए पराग को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हालांकि उस ट्वीट में पठान ने किसी तरह से पराग का जिक्र नहीं किया। उन्होंने इन डाइरेक्टली रियान पराग के ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'किसी युवा खिलाड़ी को बिना किसी बात के सिर्फ इसलिए हेट ना करें क्योंकि उसे अपनी काबिलियत पर भरोसा है।' पराग आईपीएल 2023 में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ उन्होंने छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.