आज तो मत करो सूर्यकुमार यादव के साथ अन्याय, आखिरी वनडे से पहले नींद से जागो टीम इंडिया

Updated on 15-01-2023 05:11 PM
नई दिल्ली: फिलहाल सभी सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा आनंद ले रहे हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे की प्लेइंग इलेवन में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को निराश किया है। श्रीलंका के खिलाफ तिरुअनंतपुरम में होने वाले तीसरे और सीरीज के अंतिम वनडे में लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है। यदि कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनजमेंट सही मायनों में आगामी वर्ल्ड कप की टीम तैयार करने की कोशिश में हैं तो फिर सूर्यकुमार को आजमाने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा। टी-20 क्रिकेट में पिछले छह महीने में तीन शतक जड़ चुके सूर्या आगामी वनडे वर्ल्ड कप में टीम के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
विराट को मिले आराम!
मसला फिलहाल है कि उन्हें यदि एकादश में शामिल किया जाए तो किसकी जगह? वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे मैच में आराम देकर सूर्या के लिए एकादश में जगह बनाई जा सकती है। वर्ल्ड कप के लिए मिडिल ऑर्डर में विराट की जगह सुनिश्चित है। श्रेयस अय्यर ने भी पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सूर्या के प्रचंड फॉर्म ने उनकी पोजिशन पर एक और दावेदार खड़ा कर दिया है। ऐसे में विराट को आराम देकर इन दोनों ही बल्लेबाजों को एक साथ मौका देकर टीम मैनेजमेंट दोनों के साथ न्याय कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.