नेपाल को छोटा बच्चा जानकर न टकराना रे... इन सूरमाओं को हल्के में लिया तो हो जाएगा गेम खत्म

Updated on 04-09-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: भारत का एशिया कप में पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब उसका दूसरा मुकाबला नेपाल से है। यह वही टीम है, जिसने पाकिस्तान के बड़े विकेट झटक कर शुरुआत में ही दबाव बना दिया था। वह तो बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद थे, जिन्होंने शतक लगाकर इज्जत बचाई। यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया और नेपाल में भिड़ंत होगी। नेपाल के लिए भारत के खिलाफ खेलना ही सम्मान की बात है, लेकिन दूसरी ओर अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो उसके लिए शर्मनाक होगा।

रोहित सेना का पहला मुकाबला रद्द हो चुका है तो उसके पास एक पॉइंट हैं, जबकि नेपाल को खाता खोलना है और पाकिस्तान सुपर फोर में एंट्री पा चुका है। यानी भारत को आज हर हाल में जीत चाहिए होगी। अगर बारिश में मैच रद्द हुआ तो भी उसका काम चल जाएगा, लेकिन हारने की स्थिति में उसका गेम ओवर हो जाएगा। नेपाल के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टीम इंडिया को चौंका सकते हैं। इसलिए नेपाल के इन 6 खिलाड़ियों को भारत कतई बच्चा समझने की भूल नहीं करेगा...

कुशल भुर्तेल
कुशल भुर्तेल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वह शीर्ष क्रम में एक प्रमुख खिलाड़ी हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में दो चौकों के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही आउट हो गए। उन्होंने 44 वनडे मैचों में 986 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। कुशल ने इस साल 20 मैचों में 552 रन बनाए हैं।

आसिफ शेख (विकेटकीपर)
आसिफ शेख टीम के दूसरे ओपनर हैं। वह टीम में एक आक्रामक ओपनर और विकेटकीपर हैं। वह सितंबर 2021 से नेपाल टीम का हिस्सा हैं और 41 वनडे मैच खेलकर 1187 रन बना चुके हैं। 2023 में उन्होंने अब तक 19 मैचों में 537 रन बनाए हैं और अच्छी फॉर्म में हैं।

कुशल मल्ला
स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कुशल मल्ला बीच के ओवरों में एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज होंगे। वह हाथ में गेंद लेकर भी काफी अच्छा है। कुशल ने अब तक 28 मैच खेले हैं और 632 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 4.63 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट भी लिए हैं। वह एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे।

गुलशन झा
गुलशन झा टीम में एक और ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मध्यम गेंदबाजी करते हैं। झा ने कई बड़े मौकों पर टीम के लिए विनिंग परफॉर्मेंस दी है। बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं। उन्होंने 19 पारियों में 33.21 की औसत से 465 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 67 रन है। उन्होंने 21 विकेट भी लिए हैं।

सोमपाल कामी
सोमपाल कामी एक और शानदार ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से समान रूप से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वह एक कारण है कि नेपाल ने एशिया कप 2023 के लिए क्वॉलिफाइ किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नेपाल के लिए सबसे अधिक रन (28) बनाए। 37 पारियों में उन्होंने 506 रन बनाए हैं और गेंद से 65 विकेट लिए हैं।

ललित राजबंशी
ललित राजबंशी तेज आक्रमण के अगुआ हैं और शुरुआत में एक कठिन गेंदबाज होंगे। वह पिछले पांच साल से टीम का हिस्सा हैं। ललित ने 22 मैच खेले हैं और 3.62 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए हैं। आखिरी गेम में जहां पाकिस्तान ने 340 से अधिक रन बनाए, उसने अपने 10 ओवरों में केवल 48 रन दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.