बिना तोले न लें गैस सिलिंडर! भोपाल में चोरी-छिपे रिफिलिंग करते पकड़े गए एजेंसी के कर्मचारी

Updated on 31-07-2026 12:10 PM

 भोपाल। यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके हक पर डाका डाल रहे हैं। आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाने वाले एजेंसी कर्मचारी ही गैस की चोरी कर रहे हैं, यह खुलासा बुधवार को तब हुआ जब टीलाजमालपुरा थाना इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने अर्चना गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को लोडिंग वाहन में रखे सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा।

इसी बीच कर्मचारी सिलेंडरों से भरा वाहन लेकर भाग निकले और रास्ते में दो सिलेंडरों को अवैध रूप से बेच डाला। हालांकि बाद में टीम ने पुलिस के सहयोग से 24 सिलेंडरों से भरे वाहन सहित दोनों कर्मचारियों को धर दबोचा और थाने में वाहन खड़ा करवा दिया है।

आरिफ नगर मैदान में दबिश: 9 इंच लंबी बंसी से कर रहे थे अवैध रिफिलिंग

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीआईजी बंगला इलाके में अर्चना गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की जा रही है। जिसके आधार पर सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी ने टीम सहित डीआईजी बंगला स्थित आरिफ नगर मैदान में दबिश दी तो अर्चना इंडेन गैस एजेंसी का ऑटो खड़ा हुआ था।

जिसमें एजेंसी के कर्मचारी भारत अहिरवार व भूपेंद्र नौरिया द्वारा नौ इंच लंबी बंसी से सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। टीम ने दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की तो वह मौका पाकर वाहन सहित भाग निकले, इस दौरान कई बार रोकने पर भी उन्होंने वाहन नहीं रोका। इससे टीम ने पुलिस को सूचना दी, कुछ देर बाद पुलिस के सहयोग से टीम ने दोनों कर्मचारियों को सिलेंडर से भरे वाहन सहित पकड़ लिया।

थाने में हुई तुलाई तो खुला कालाबाजारी का खेल: 4.63 लाख का सामान जब्त

टीम ने थाने में ही कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही सिलेंडरों की तुलाई करवाई तो कालाबाजारी का खुलासा हुआ। कर्मचारियों के कब्जे से रिफिलिंग करने वाली नौ इंच लंबी बंसी, 24 घरेलू गैस सिलेंडर व वाहन सहित 4.63 लाख का सामान जब्त किया है।

रिफिलिंग कर गैस निकालने के बाद दो सिलेंडर लगाए ठिकाने

टीम ने थाने में 24 सिलेंडरों की जांच की तो उनमें नौ भरे हुए, 11 खाली व चार अवैध रिफिलिंग में उपयोग किए सिलेंडर मिले हैं। खाद्य अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने दो सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते हुए खाली सिलेंडरों में गैस भर ली थी। जिनमें से एक में पांच किलो 400 ग्राम और दूसरे में 300 ग्राम गैस भरी मिली है। जबकि जिन सिलेंडरों से गैस चोरी की गई थी, उन्हें रास्ते में ठिकाने लगा दिया गया था। वहीं अवैध रिफिलिंग के लिए दो अन्य सिलेंडरों की सील तोड़ दी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.