डोनाल्ड ट्रंप फिर लड़ंगे राष्ट्रपति चुनाव

Updated on 11-09-2022 05:50 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को एक नए नारे के साथ परिभाषित करते हुए सुना गया है। अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में हिंदी में कहा, "भारत एंड अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त"। ट्रंप इससे पहले भी कई मौकों पर भारत को लेकर अपने लगाव का इजहार लगातार करते हैं, भले ही इसका कारण राजनीतिक क्यों ना हो। उन्होंने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका में रह रहे भारतवंशियों का समर्थन पाने के लिए भारत के प्रति अपने लगाव का खुलकर इजहार किया था।

भारत के समर्थन में दिए गए इस बयान के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उतरने को लेकर अटकलबाजियां होने लगी हैं। आपको बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी अच्छे संबंध भी रहे हैं। 

2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में एक विशाल रैली को संबोधित किया था। इसे "हाउडी मोदी" का नाम दिया गया था। इस रैली में हजारों भारतीय-अमेरिकियों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अमेरिका में मतदान करने वाले भारतीय अमेरिकियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप के लिए "अबकी बार, ट्रंप सरकार" का नारा भी दिया था।  उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का दौरा किया था। गुजरात स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक मेगाशो का आयोजन किया था। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका हिस्सा बने थे। रैली से पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद में एक रोडशो भी किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.