ट्विटर पर वापस लौटे डोनाल्ड ट्रंप, जानें ढाई साल बाद किए पहले ट्वीट में क्या लिखा

Updated on 25-08-2023 01:40 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगभग ढाई साल बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वापसी की है। एक्स को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। अपने पहले ट्वीट में डोनाल्ड ट्रंप ने अपना मगशॉट को शेयर किया है। मगशॉट जेल से जारी की गई तस्वीर होती है, जो किसी आरोपी या अपराधी के पहुंचने के तुरंत बाद ली जाती है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी वेबसाइट की जानकारी भी शेयर की है, जिसके जरिए उनके राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन के लिए पैसे जुटाए जाते हैं। इससे पहले ट्रंप ने 8 जनवरी 2021 को ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके ट्विटर यानी आज के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था।

ट्रंप को क्यों किया गया था बैन

ट्रंप पर जनवरी 2021 में लोगों को यूएस कैपिटल पर हमले के लिए भड़काने का आरोप लगा था। कहा गया था कि ट्रंप ने भीड़ को उकसाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का आरोप किया था। इसमें ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल थे। हालांकि, तब सोशल मीडिया कंपनियों के इस कदम की पूरी दुनिया में आलोचना की गई थी। कई राष्ट्राध्यक्षों ने इसके खिलाफ बयान दिए थे और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया था। ट्रंप ने ट्विटर पर प्रतिबंझ के बाद अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल शुरू किया था।

एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को किया था बहाल


पिछले साल एक्स के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रंप पर लगा बैन हटा दिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप इस प्लेटफॉर्म पर वापसी नहीं की थी। एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल किए जाने की योजना के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था कि लोगों ने अपनी इच्छा जाहिर की है। ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाएगा। मस्क ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें प्रतिभागियों से पूछा गया था कि क्या ट्विटर पर ट्रंप की वापसी होनी चाहिए। इस सर्वेक्षण में 15,085,458 लोगों ने अपना मत जाहिर किया। करीब 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का अकाउंट बहाल करने का समर्थन किया, जबकि 48.2 प्रतिशत इसके खिलाफ थे।

ट्रंप ने अपने आखिरी ट्वीट में क्या लिखा था

ट्विटर पर वापसी के बाद ट्रंप के अकाउंट पर जो आखिरी ट्वीट दिख रहा था, वह आठ जनवरी 2021 का था। इसमें लिखा था, “उन सभी के लिए जिन्होंने पूछा है, क्या मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाऊंगा।” जिस समय ट्रंप का अकाउंट बहाल किया गया, उस समय उनके दस लाख फॉलोअर नजर आ रहे थे, लेकिन 30 मिनट के भीतर यह संख्या बढ़कर 21 लाख पर पहुंच गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.