डोनाल्ड ट्रंप भी निकले एमएस धोनी के फैन, अमेरिका में गोल्फ मैच के लिए की माही की मेजबानी

Updated on 08-09-2023 02:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वह क्रिकेट से ऑफ लेकर अलग-अलग जगह घूम रहे हैं और जिंदगी का खुलकर आनंद ले रहे हैं। माही की चाहने वालों कि कई कमी नहीं हैं। जहां धोनी जाते हैं वहां उन्हें जमकर प्यार मिलता है।

वहीं अब अमेरिका के पूर्व प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी उनके फैन बन गए हैं। फिलहाल एमएस धोनी अमेरिका में है और अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच ट्रंप ने माही की एक गोल्फ के गेम की मेजबानी की है। ट्रंप और धोनी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

यूएस ओपन 2023 में दिखे धोनी

यूएस ओपन 2023 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कार्लोस अलकाराज और ज्वेरेव के बीच में खेला गया। यह मैच स्पेन के अलकाराज ने अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह मैच देखने एमएस धोनी भी पहुंचे थे। मैच से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 में धोनी ने चेन्नई को जिताया पांचवां खिताब

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवां खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। सीएसके ने अपने सारे टाइटल माही की कप्तानी में ही जीते हैं। ऐसी उम्मीद थी कि धोनी यह अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। लेकिन फाइनल के बाद माही ने कहा था कि अगर वह फिट रहे तो जरूर आईपीएल 2024 में भी खेलेंगे।

धोनी के अगर करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैंष माही के नाम टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.