घरेलू सहायिका रात में नहीं सोई, सेवानिवृत्त एसडीओ के घर से चोरों ने साफ किया लाखों का सामान

Updated on 30-10-2022 06:31 PM

अंबिकापुर
छठ पर्व मनाने के लिए वन विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ एसके गुप्ता पूरे परिवार के साथ जशपुर गए हुए थे और घर का जवाबदारी उन्होंने घरेलू सहायिका को दी थी। गुरुवार की रात घरेलू सहायिका घर में नहीं सोई और चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए उनके दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर एक-एक कमरे की तालाशी लेकर लाखों रुपये जेवरात, नगदी लेकर फरार हो गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एसके गुप्ता के घर चोरी का पता सुबह उस समय चला जब घरेलू सहायिका साफ-सफाई के लिए पहुंची। दो मंजिला मकान में प्रवेश के लिए गेट का ताला खोलकर जब वह मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला नहीं है। भीतर से दरवाजा बंद था। संदेह होने पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी। तत्काल फोन से सेवानिवृत्त अधिकारी एसके गुप्ता को घर में चोरी हो जाने की जानकारी दी गई। जब वे परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे तो देखा कि चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाकारित की थी। हर कमरे की अलमारी खुली हुई थी। लकड़ी के सारे दराज भी खुले हुए थे। सोने-चांदी के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे।

सेवानिवृत्त अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि अभी चोरी का अनुमान लगा पाना संभव नहीं है लेकिन घर में रखा नकदी और सोने चांदी का सारा जेवरात गायब है। चोरों ने घर में जेवरातों के नाम पर कुछ भी नहीं छोड़ा है। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त वन अधिकारी के पुत्र और पुत्री का विवाह कुछ वर्ष पहले ही हुआ था। उन्हें भी सोने, चांदी के जो उपहार मिले थे, उन सब की भी चोरी कर ली गई है। कोतवाली पुलिस की टीम ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। चोरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल को देखने के बाद यही संभावना जताई जा रही है कि चोर मुख्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर भीतर घुसे। दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया। बड़े आराम से एक-एक कमरे की तलाशी ली। सारे अलमारी तोड़ दिए जो भी नकदी और जेवरात उन्हें मिला उसे भरकर वे पीछे के रास्ते निकल गए।पीछे अहाते के पास एक कुर्सी लगी हुई थी उसी कुर्सी का उपयोग कर अहाता लांघ कर चोर के फरार हो जाने की संभावना है। घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। घर के भीतर चोरों द्वारा छोड़ा गया एक पेचकस और आरी ब्लेड बरामद हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.