डॉली खन्ना ने इन तीन शेयरों में लगातार तीसरी तिमाही में घटाई हिस्सेदारी, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में

Updated on 10-04-2023 06:34 PM
नई दिल्ली: डॉली खन्ना (Dolly Khanna) देश की जानी-मानी इनवेस्टर्स में शामिल हैं। शेयर मार्केट में हजारों निवेशक उन्हें फॉलो करते हैं। मार्च तिमाही में उन्होंने तीन लिस्टेड कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की है। ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक डॉली खन्ना ने सीपीसीएल (CPCL), नितिन स्पिनर्स (Nitin Spinners) और टीना रबर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Tinna Rubber and Infrastructure) में अपनी हिस्सेदारी बेची है। Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक चेन्नई की इस दिग्गज इनवेस्टर की 14 कंपनियों में हिस्सेदारी है जिसकी कुल कीमत 230.40 करोड़ रुपये है। दिसंबर तिमाही में खन्ना ने छह शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की थी और तीन में अपना स्टेक बढ़ाया था।


मार्च तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक खन्ना की रिफाइनरी कंपनी सीपीसीएल में हिस्सेदारी 2.12 फीसदी रह गई है। यानी उनके पास अब कंपनी के 3,164,020 शेयर रह गए हैं। दिसंबर के अंत में उनके पास कंपनी के 3,276,408 शेयर यानी 2.20 फीसदी हिस्सेदारी थी। डॉली खन्ना ने इस कंपनी में लगातार तीसरी बार अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। सीपीसीएल में उनकी हिस्सेदारी की कीमत अब 78 करोड़ रुपये रह गई है। इसी तरह टीना रबर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर में अब उनके शेयरों की संख्या 1,20,520 रह गई है जो 1.41 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। दिसंबर में उनके पास कंपनी के 1,38,424 शेयर यानी 1.62 फीसदी हिस्सेदारी थी। उनके स्टेक की कीमत पांच करोड़ रुपये है। इस कंपनी में भी खन्ना ने लगातार तीसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

पोर्टफोलियो में कौन-कौन शेयर

नितिन स्पिनर्स में खन्ना की हिस्सेदारी मार्च तिमाही में 1.33 फीसदी रह गई है जो पिछली तिमाही में 1.39 परसेंट थी। कंपनी में उनके स्टेक की कीमत 19 करोड़ रुपये है। खन्ना ने लगातार चौथी तिमाही में इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम की है। मार्च, 2022 की तिमाही के अंत में उनके पास कंपनी के 9,93,016 शेयर यानी 1.77 फीसदी हिस्सेदारी थी। मार्च तिमाही में उन्होंने दीपक स्पिनर्स (Deepak Spinners) में अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा उनके पास मोंटे कार्लो फैशंस (Monte Carlo Fashions), केसीपी (KCP), मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (Mangalore Chemicals & Fertilizers), टॉलब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स (Talbros Automotive Components) और प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) जैसी कंपनियों के भी शेयर हैं। इन कंपनियों ने अब तक मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न का खुलासा नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.