क्या टीम इंडिया को नहीं है ऋषभ पंत पर भरोसा

Updated on 07-11-2022 05:30 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार 6 नवंबर को कहा कि टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत पर विश्वास नहीं खोया है और नेतृत्व समूह को उन सभी 15 खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है जो भारतीय टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम सुपर 12 मैच में टी 20 विश्व कप 2022 में पहला मौका मिला था, जहां वे फेल साबित हुए। 

भारत ने सुपर 12 चरण के पहले 4 मैचों में ऋषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को प्राथमिकता दी, एक ऐसा कदम जो उन्होंने अपने एशिया कप अभियान के दौरान संकेत दिया था, जहां अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को सबसे अधिक मौके मिले थे। पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में चुना गया, क्योंकि कप्तान सेमीफाइनल से पहले उन्हें एक मौका देना चाहते थे।  

पंत खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, उन्होंने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 25 से कम के औसत से 1000 से कम रन बनाए हैं। पंत ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था, लेकिन स्टार बल्लेबाज के बल्ले से रन नहीं निकले थे। ऐसे में शानदार आईपीएल 2022 अभियान की वजह से दिनेश कार्तिक को प्राथमिकता मिली।  

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा, "हां, मेरा मतलब है, ऐसा नहीं है कि हमने ऋषभ पंत में विश्वास खो दिया है। हमें टीम के सभी 15 खिलाड़ियों पर भरोसा है। केवल 11 लोग ही खेल सकते हैं। यह उस संयोजन पर निर्भर करता है, जिसके साथ आपको मैच खेलना है। जो भी यहां हैं, वो वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं और उन सभी में हमारा भरोसा है। वे मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं।" 

उन्होंने कहा, "ऋषभ नेट्स में काफी बल्लेबाजी करते रहे हैं, विकेटकीपिंग की खूब प्रैक्टिस करते हैं, खुद को तैयार रख रहे हैं।" पंत जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हुए तो राहुल द्रविड़ ने कहा कि वे इसको लेकर चिंतित नहीं है कि पंत की पारी कैसी थी। उन्होंने कहा कि बीच के ओवर में पंत की अप्रोच अच्छी थी और इसी वजह से वे आउट हो गए। उनका काम लेफ्ट आर्म स्पिनर पर प्रहार करना था।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.