क्या अमेरिका के पास है एलियन की लाश? पूर्व खुफिया अधिकारी ने किया सनसनीखेज खुलासा, हड़कंप

Updated on 27-07-2023 01:41 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में यूएफओ से जुड़ी सुनवाई में पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है। अमेरिकी सरकार इसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए दशकों से एक रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रही है। ग्रुश, अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर प्रकाश डाला।

ग्रुश ने दावा किया कि अमेरिकी सरकार के पास एक क्रैश एलियन स्पेसक्राफ्ट और एलियन जीवके अवशेष हैं जो संभवतः उसका पायलट था। हालांकि इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि यह उनका बयान नहीं है, बल्कि उन्होंने कई अधिकारियों से बात की और उनकी तरफ से जानकारी दी गई। उनके पास एलियन से जुड़ी कोई भी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास बताने के लिए ऐसा कुछ नहीं है जो मैंने अपनी आंखों से देखा हो।'

'गवाहों की दूंगा जानकारी'

ग्रुश ने कहा कि वह इससे जुड़े गवाहों की एक सूची दे सकते हैं जो कांग्रेस को यूएपी से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी देगा। ग्रुश ने कहा कि उन्होंने व्हिसिलब्लोअर के रूप में इसकी सूचना इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल को दी थी। वहीं, इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने इससे जुड़ी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। सुनवाई में मौजूद अन्य गवाहों और प्रतिनिधियों ने भी कहा कि यूएफओ से जुड़ी जानकारी अमेरिकी सरकार ने पूरी तरह छिपा रखी है।

अमेरिका के आसमान में खतरा

यूएफओ जांच का सह-नेतृत्व करते हुए रिपब्लिकन सांसद टिम बर्चेट ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां निरीक्षण समिति की जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। पूर्व नौसेना पायलट और गवाह रयान ग्रेव्स ने कहा कि UFO से जुड़ी जानकारी सामने आना बहुत जरूरी है। अगर यह विदेशी ड्रोन हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं और अगर यह कुछ और हैं तो विज्ञान से जुड़ी चीज है। दोनों ही स्थितियों में यह अमेरिका के आसमान को उड़ान के लिए खतरनाक बनाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.