लकवे से बचाने डॉक्टरों ने माक्रो-न्यूरो सर्जरी कर हटाया ट्यूमर:दिमाग तक जाने वाली नसों पर पड़ रहा था दबाव

Updated on 29-11-2025 12:15 PM
भोपाल, भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (BMHRC) के न्यूरो सर्जरी विभाग ने क्रेनियोवर्टिब्रल (सीवी) जंक्शन, यानी सिर और रीढ़ के मिलन पॉइंट पर स्थित दो अत्यंत संवेदनशील स्थितियों की सफल सर्जरी कर मरीजों को नया जीवन दिया।

एक मरीज स्पाइनल ट्यूमर से पीड़ित था, जिसने उसके हाथ पैर की शक्ति छीन ली थी। जबकि, दूसरा युवक जन्मजात संरचनात्मक गड़बड़ी से लकवे की कगार पर था। दोनों सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत की गईं और विशेषज्ञों ने माइक्रो-न्यूरो तकनीक से इन गंभीर चुनौतियों को पार किया।

दुर्लभ स्पाइनल ट्यूमर से पीड़ित था 39 वर्षीय मरीज पहला मामला 39 वर्षीय पुरुष का था, जिसकी सी वन हड्डी के पास एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार का स्पाइनल ट्यूमर विकसित हो गया था। ट्यूमर के दबाव के कारण दाहिने हाथ पैर में लगातार कमजोरी थी। चलने फिरने में कठिनाई और लकवे जैसी स्थिति बनने लगी थी। जांच में पता चला कि ट्यूमर सीवी जंक्शन पर स्थित था। यह क्षेत्र इतना संवेदनशील है कि जरा सी गड़बड़ी सांस, शरीर संतुलन, स्वचालित क्रियाओं और मूवमेंट को प्रभावित कर सकती है।

सर्जरी टीम ने माइक्रो न्यूरो तकनीक का उपयोग करते हुए रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से को सावधानी से हटाकर ट्यूमर तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित रूप से निकाल दिया। यह प्रक्रिया जटिल मानी जाती है। क्योंकि, यहां मौजूद नसें बेहद नाजुक होती हैं। चिकित्सा साहित्य के अनुसार इस प्रकार के ट्यूमर हर 1 लाख में केवल कुछ मामलों में ही पाए जाते हैं। जन्मजात असमानताएं, संक्रमण या कोशिकीय तेजी से बढ़ने लगती हैं। सर्जरी के बाद मरीज की कमजोरी में सुधार शुरू हो चुका है।

सिर गर्दन के बीच बढ़ गई थी हड्डी दूसरा मामला एक 17 वर्षीय युवक का था, जिसकी सिर-गर्दन के जंक्शन की हड्डियां जन्म से ही असामान्य विकसित हुई थीं। कुछ दिन पहले गिरने से चोट लगने पर उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसके चारों अंगों में तेज कमजोरी आ गई।

युवक का शरीर लगभग लकवे की स्थिति में पहुंच चुका था। स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया गया। सर्जरी में सिर के पीछे की हड्डी को गर्दन की ऊपरी हड्डी से स्क्रू-रॉड प्रणाली की मदद से स्थिर किया गया। इससे नसों पर दबाव कम हुआ और जंक्शन सुरक्षित तरीके से स्थिर हो सका। सर्जरी के बाद मरीज अब सहारे से उठ बैठ पा रहा है और फिजियोथेरेपी के साथ सुधार की उम्मीद है।

सीवी जंक्शन सर्जरी क्यों जटिल?

  • यह क्षेत्र दिमाग और रीढ़ की हड्डी के ठीक संधि स्थल पर
  • कई स्वचालित शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित
  • अत्यधिक संवेदनशील नसों का केंद्र इस कारण मामूली गलती भी मरीज के जीवन के लिए जोखिम बन सकती है।

इन डॉक्टरों ने की सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सोरते, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ, सौरभ दीक्षित और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ गुप्ता की टीम ने इन सर्जरी को अंजाम दिया। एनेस्थीसिया विभाग से प्रोफेसर डॉ. सैफुल्लाह टीपू और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कनिका सुहाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बीएमएचआरसी निदेशक ने टीम की सराहना की। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि क्रेनियोवर्टिब्रल जंक्शन सर्जरी अत्यंत संवेदनशील और कठिन मानी जाती है। इन दोनों मामलों की सफलता हमारी टीम की दक्षता और उच्च स्तर की चिकित्सीय तैयारी को दर्शाती है। हम मरीजों को उन्नत तकनीक और कुशल विशेषज्ञों के साथ सर्वोत्तम उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.