डॉक्टर ने दी चेतावनी, 'कार्बाइड' बना मौत का पटाखा; पुतली डैमेज और अंधेपन का खतरा

Updated on 21-10-2025 01:06 PM

भोपाल। दीपावली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन इस समय कुछ खतरनाक फटाखे बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। बीएमएचआरसी भोपाल के नेत्र विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता यादव ने चेताया है कि कार्बाइड पटाखे विशेष रूप से आंखों के लिए बेहद खतरनाक हैं।

इन पटाकों में पानी डालने या नीचे की ओर लाइटर जलाने पर गैस का दबाव अचानक रिलीज होता है, जिससे पटाखा अचानक फट सकता है। अक्सर लोग आगे की ओर देखकर उसे संभालने की कोशिश करते हैं, उसी समय फटने से आंखों पर सीधे चोट लगती है। इसके परिणाम स्वरूप आंख की काली पुतली व कार्निया को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। गंभीर मामलों में आप्टिक न्यूरोपैथी, पर्दे में सूजन और स्थायी दृष्टिहानि भी हो सकती है। क्यों इतना खतरनाक है।

'कार्बाइड वाला' पटाखा

डॉ. हेमलता यादव ने एक विशेष प्रकार के पटाखे के उपयोग पर गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि इन पटाखों के अंदर 'कार्बाइड' नामक खतरनाक रसायन मौजूद होता है। जब इन पटाखों पर पानी डाला जाता है, तो इनमें गैस बनने लगती है, और नीचे से लाइटर जलाने पर यह गैस तेज दबाव (प्रेशर) से बाहर निकलती है। कई बार ये पटाखे तुरंत फटते नहीं हैं।

ऐसे में जब लोग यह देखने के लिए आगे झुकते हैं कि पटाखा क्यों नहीं फटा, उसी समय यह तेज दबाव के साथ फट जाता है, जिससे सीधे आंखों में गंभीर चोट लग रही है। आजकल इस तरह में मामले अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैं। लोगों को खुशी इस पर्व पर सतर्कता के साथ पटाखे चलाने चाहिए। साथ ही एक निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। खासकर जब बच्चे पटाखे चला रहे हों तक बड़ों को उनके साथ होना चाहिए।

पुतली को डैमेज कर रहा 'साइलेंट अटैक'

डॉ. यादव ने बताया कि इस 'साइलेंट अटैक' के कारण मरीजों की आंखों की काली पुतली (कार्निया) सीधे तौर पर डैमेज हो रही है। इस तरह की चोट से पुतली की स्टेम कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं, जिसके कारण बाद में पूरी कार्निया खराब हो सकती है।

अगर पुतली खराब हो गई, तो आगे चलकर आंख की रोशनी पूरी तरह जा सकती है। यह चोट इतनी गंभीर है कि यह किसी भी घरेलू उपचार या सामान्य चिकित्सा से ठीक नहीं हो सकती और इसके दूरगामी परिणाम सामने आते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.