Doctor G Trailer: गाइनकॉलजिस्ट बनकर बुरे फंसे

Updated on 20-09-2022 06:02 PM
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर-जी (Doctor G) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। अनेक (Anek) जैसी गंभीर फिल्म करने के बाद आयुष्मान खुराना फिर एक बार पब्लिक को हंसाने के लिए लौट आए हैं। फिल्म की कहानी एक MBBS स्टूडेंट के बारे में है जो Gynaecology डिपार्टमेंट में इकलौता मेल स्टूडेंट है। चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर? क्या है फिल्म की कहानी और कैसा है इस पर पब्लिक का रिएक्शन?

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है जो पढ़ना तो ऑर्थो चाहता है लेकिन MBBS में उसे गायनिकोलॉजी (महिलाओं का डॉक्टर) वाला विभाग मिल जाता है। किस्मत ऐसी गुगली डालती है कि आयुष्मान खुराना को Gynaecology में ही MBBS करना पड़ता है। अब मुश्किल ये है कि पेशेंट देखना हो या फिर क्लास लेना, हर जगह आयुष्मान के लिए बड़ी अजीब स्थिति बन जाती है।

हंसी मजाक में गंभीर विषय छूती है फिल्म
फिल्म का ट्रेलर बेशक जोरदार है और आयुष्मान खुराना ने फिर एक बार हंसी मजाक में बहुत गंभीर विषय को छूने की कोशिश की है। फिल्म में कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो आपके सोचने पर मजबूर कर देते हैं। मसलन जब आयुष्मान खुराना की प्रोफेसर उन्हें समझाती हैं कि ये मेल फीमेल क्या होता है? डॉक्टर तो डॉक्टर होता है। फिल्म क ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और लगता है कि आयुष्मान फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर छक्का मारने को तैयार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.