इस सात सात की 'भारतीय' बच्ची को जानते हैं आप? ब्रिटेन में मिला प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार

Updated on 20-07-2023 01:45 PM
लंदन: महज तीन साल की उम्र से ही माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के विरूद्ध संयुक्त राष्ट्र की संपोषणीय पहल के लिए काम कर रही भारतीय मूल की सात वर्षीय एक स्कूली छात्रा को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के 'प्वाइंट्स ऑफ लाइट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले सप्ताह ब्रिटिश उपप्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने सात वर्षीय मोक्षा रॉय को यह पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें दुनिया की सबसे छोटी संपोषणीय पैरोकार के रूप में यह खिताब मिला है। मोक्षा को जरूरतमंद बच्चों की मदद के वास्ते धनराशि जुटाने समेत कई संपोषणीय अभियानों में काम से पहचान मिली।

डाउडेन ने कहा, '' मोक्षा ने संयुक्त राष्ट्र संपोषणीय विकास लक्ष्यों की पैरोकारी करते हुए अपने काम से एक शानदार मिसाल कायम की है। स्कूली पाठ्यचर्या में इन बातों को स्थान दिलाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है और वह इस बात पर विचार करने के वास्ते दुनियाभर के नेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए वह उनके संपर्क में रही हैं।'' मोक्षा ने भारत में वंचित स्कूली बच्चों के वास्ते शैक्षणिक सत्रों में भी सहायता की। मोक्षा ने कहा, '' मैं प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार ग्रहण कर बहुत खुश हूं। मैं आशा करती हूं कि बच्चे एवं बड़े यह समझेंगे कि इस ग्रह और उसके लोगों की देखभाल करना और सभी के जीवन में बदलाव लाना महज कुछ लोगों का काम नहीं है। यह ब्रश करने जैसा है।''

उन्होंने कहा, '' हम अपनी दांतों की देखभाल करने और दर्द से बचने के लिए ब्रश करते हैं, उसी तरह हम दूसरों के लिए बल्कि अपने लिए, सुरक्षित रहने के लिए इस ग्रह की देखभाल करें। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, गरीबी और असमानता का मुकाबला करने के लिए हम सभी अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं।..'' मोक्षा के माता-पिता रागिनी जी रॉय और सौरव रॉय ने कहा कि उनकी बेटी की कोशिश साबित करती है कि समाज में छोटे बच्चे की भी जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में भूमिका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.