चाट-शिकंजी वाले ठेले पर लाल कपड़ा क्यों लगाते हैं, क्या राज पता है आपको?

Updated on 15-03-2023 08:13 PM
नई दिल्ली: कई लोग फास्टफूड या बाहर के चाट-पकोड़े खाने के शौकीन होते हैं। आपने भी कभी न कभी ये सब चीजें जरूर चखी होंगी। आम तौर पर ये फूड आइटम रेहड़ी या छोटे रेस्टोरेंट पर मिलती हैं। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि इन सभी फूड आइटम में एक बात कॉमन होती है, वो है लाल रंग का कपड़ा। चाट-शिकंजी वाले ठेले पर लाल रंग का कपड़ा जरूर होता है, जिससे फूड आइटम को ढका जाता है। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर सब ठेले वाले फूड आइटम को लाल रंग के कपड़े से ही क्यों ढकते हैं, काले या पीले रंग के कपड़े को क्यों नहीं बांधते? आइए आज हम इसके पीछे की वजह बताते हैं।
पूरी तरह वैज्ञानिक है इसकी वजह
आपको जानकर हैरानी होगी कि ठेले पर लाल रंग का इस्तेमाल करने के पीछे की वजह पूरी तरह से वैज्ञानिक है। दरअसल लाल रंग काफी दूर से नजर आता है। इसके अलावा ये रंग काफी चटकीला होता है, जिस पर लोगों का ध्यान आसानी से चला जाता है। यही वजह से कि फूड आइटम के ठेले पर लाल रंग का कपड़ा बांधा जाता है।

फिजिक्स की भाषा में समझिए
अगर इसे फिजिक्स भी भाषा में समझने की कोशिश करें तो प्रकाश सात रंगों से मिलकर बना होता है। इसमें से लाल रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे ज्यादा और आवृत्ति सबसे कम होती है। आपको बता दें कि प्रकाश या रोशनी वेव यानी तरंगों के रूप में काम करती हैं। जिस रंग की आवृ्त्ति जितनी कम और तरंगदैर्ध्य जितनी ज्यादा होगी वो रंग उतना ही तेज और चमकदार होगा। यही वजह है कि लाल रंग काफी दूर से दिखाई देता है और इसलिए ठेले वाले भी लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करते हैं।
लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल फूड आइटम की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए तो किया ही जाता है साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण जगहों पर भी लाल रंग का इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए हर खतरे के निशान को लाल रंग से ही बनाया जाता है। इसकी वजह भी यही है कि ये दूर से लोगों को दिख जाए और वो खतरे के प्रति सतर्क हो सकें।

मुगल काल से चली आ रही रिवाज
ये तो हो गई वैज्ञानिक बात, लेकिन लाल रंग के कपड़े बांधने के पीछे एक और प्रथा प्रचलित है। ऐसा बताया जाता है कि मुगल काल में हुमायूं के शासन में रसोई में दरबारी रिवाज होता था। इसी रिवाज के तहत खाना रखने को बर्तनों को लाल कपड़े से ढका जाता था। हुमायूं के शासन से शुरू हुआ ये रिवाज आगे बढ़ता गया। इसलिए आज भी लोग खाने के बर्तनों को लाल कपड़े से कवर करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.