न्यूयॉर्क के जिस होटल में पीएम मोदी रुके हैं, उसका किराया जानते हैं आप

Updated on 21-06-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आजकल अमेरिका की यात्रा पर हैं। उनकी यह अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है। मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और भारत विश्व में सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था है। जाहिर है इन दोनों देशों की बढ़ती दोस्ती दुनिया में एक नई व्यवस्था का सूत्रपात कर सकती है। मोदी का अमेरिका की 20 टॉप कंपनियों के सीईओ से मिलने का कार्यक्रम है। साथ ही वह अमेरिका कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करने वाले है। अब तक कम ही नेताओं को यह सम्मान मिला है। इससे मोदी की इस यात्रा की अहमियत को समझा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि मोदी न्यूयॉर्क के जिस होटल में ठहरे हैं, उसका किराया कितना है?


मोदी न्यूयॉर्क के मेडिसन एवेन्यू में स्थित The Lotte New York Palace में ठहरे हैं। यह होटल सेंट्रल पार्क से 10-12 मिनट की दूरी पर है। मोदी इससे पहले दो बार न्यूयॉर्क आ चुके हैं और इसी होटल में ठहरे थे। इस फाइव स्टार होटल में 733 गेस्ट रूम और सुइट्स हैं। इस होटल में किंग साइज बेड के लिए हर रात का किराया करीब 48,000 रुपये है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक रूम का किराया उसके साइज और सुविधा पर निर्भर करता है। Towers Penthouse Suite का एक रात का किराया करीब 12.15 लाख रुपये है।

मोदी को दुर्लभ सम्मान

मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर आए हैं। मोदी के सम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन करेंगे। उसी दिन मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। मोदी दूसरी बार ऐसा करने जा रहे हैं। अब तक दुनिया के कुछ ही नेताओं को यह सम्मान मिला है। इनमें विंस्टन चर्चिल, नेल्सन मंडेला और इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और यित्जाक रैबिन शामिल हैं। इससे पहले मोदी ने 8 जून, 2016 को अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। अमेरिका से लौटते समय मोदी मिस्र जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.