'सनातनी से करें व्यापार, नहीं तो जाएगा जिहाद में पैसा':हिंदू उत्सव समिति की अपील, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पहले ही लगा चुके हैं पोस्टर्स

Updated on 14-10-2025 11:53 AM

दीपावली से पहले हिंदु उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने सोमवार को एक बैठक की। जिसमें लोगों से आग्रह किया कि वे दीपावली की खरीददारी केवल सनातनी व्यापारियों से ही करें। संगठनों ने कहा कि ऐसा करने से तो पैसा जिहाद में नहीं जाएगा।

समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और इसे मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने समाज के लोगों से व्यापार किया जाए। जो गरीब सनातनी दिया, रुई, फूल या पूजा की सामग्री बेच रहे हैं, उनसे सामान खरीदें ताकि उनकी भी दीपावली उजियारी हो। नहीं तो यह पैसा तो पैसा जिहाद में जाएगा।

महंत अनिलानंद महाराज ने कहा जो भगवान श्रीराम और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हीं से सामान खरीदा जाए। जो लोग हिंदुओं को काफिर कहते हैं, उनसे व्यवहार नहीं होना चाहिए। अगर हम उनसे सामान लेंगे, तो वे और समृद्ध होंगे और हमें ही काफिर कहेंगे। इसलिए दीपावली की पूरी खरीददारी सनातनियों से ही करें।

मंच के सदस्यों ने कहा कि जो लक्ष्मी पूजन करते हैं, भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते हैं उन्हीं से व्यापार करिए। हमारा सनातन समाज समृद्ध होगा तो पैसा जिहाद में नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी भोपाल के कई इलाकों में इसी तरह के पोस्टर लगाए थे, जिनमें अपील की गई थी कि दीपावली की खरीददारी हिंदू दुकानदारों से की जाए ताकि “गरीब हिंदू परिवारों की दिवाली रोशन हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.