DMF B केटेगरी के कामों को मिलेगी सीएम की मौजूदगी में मंजूरी

Updated on 15-12-2022 10:24 PM
प्रदेश में डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान) में प्रस्तावित एक करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी मंजूरी देगी। इसके लिए खनिज साधन मंत्री ने खनिज अफसरों को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। दूसरी ओर रेत के ठेके खत्म होने के बाद जिलों में समूह व्यवस्था के आधार पर रेत खदानों की नीलामी अभी से शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खनिज साधन विभाग द्वारा तय किया गया है कि वर्ष 2023 में जिन रेत खदानों के ठेके खत्म हो रहे हैं, उन जिलों में रेत खदानों की नीलामी अभी से शुरू की जाए ताकि समय पर रेत खदानें नीलाम हों और सरकार का राजस्व तय हो सके। इसके साथ ही जिलों में मौजूद खनिज संपदा का पता लगाने के लिए खनिज विभाग के अफसरों की टीम के साथ निजी एजेंसियों की भी मदद लेने के लिए कहा गया है और इसके लिए मई 2023 तक सकारात्मक परिणाम लाने को कहा गया है।

प्रदेश के कई जिलों में बाक्साइट, सोना, लौह अयस्क समेत अन्य खनिज की तलाश पिछले सालों में तेज हुई है और इसके अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं। इसलिए सरकार इसको लेकर गंभीर है। सूत्रों के अनुसार खनिज विभाग के कामों की समीक्षा के दौरान यह बात भी सामने आई है कि डीएमएफ के काम पूरे कराने को लेकर तेजी लाने की जरूरत है।

इसलिए इसको लेकर जो व्यवस्था बनी है, उसके अनुसार एक करोड़ रुपए से कम के काम जो डीएमएफ ए कैटेगरी में आते हैं, उसे स्थानीय स्तर पर प्रभारी मंत्री से मंजूरी लेकर कराया जाना है और एक करोड़ रुपए से अधिक के काम जो डीएमएफ बी कैटेगरी में आते हैं, उसके लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी के पास एप्रूव कराने के लिए भेजा जाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.