डीके शिवकुमार ने विधानसभा में गाया नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे

Updated on 22-08-2025 11:59 AM

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा के अंदर RSS एंथम की 2 लाइनें गाकर सबको चौंका दिया। यह तब हुआ जब विधानसभा में भाजपा विधायक आर अशोक ने शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए जोर देकर कहा कि कर्नाटक सरकार को आरसीबी भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

इस पर डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि उन्हें भाजपा की चालों के बारे में सब पता है। फिर उन्होंने भाजपा विधायक के साथ बहस के दौरान RSS एंथम की कुछ लाइन पढ़ीं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शिवकुमार जल्द ही BJP जॉइन कर सकते हैं। यह CM सिद्धारमैया के लिए सीधी चेतावनी है।

कर्नाटक विधानसभा में मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। CM सिद्धारमैया आज विधानसभा में 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ को लेकर भाजपा के सवालों का जवाब देंगे।

विपक्षी भाजपा ने कुछ दिन पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि मुख्यमंत्री माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें। इस भगदड़ में जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अशोक का आरोप- शिवकुमार RCB को खुद लेने गए थे

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने शिवकुमार पर भगदड़ भड़काने का आरोप लगाया। विधायकों ने कहा कि शिवकुमार ने ही लोगों में उन्माद पैदा किया था। शिवकुमार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आरसीबी टीम को लेने गए थे और हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे।

जवाब देते हुए शिवकुमार बोले- "बेंगलुरु में एक दुर्घटना हुई। ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं। जरूरत पड़ने पर मैं उन घटनाओं को भी पढ़कर सुनाऊंगा जो दूसरी जगहों पर हुई हैं। मुझे भी आपके बारे में बहुत कुछ कहना है।

इस पर विपक्ष के नेता भाजपा आर अशोक ने शिवकुमार को याद दिलाया कि उन्होंने एक बार कहा था कि वह आरएसएस की चड्ढी पहनते हैं। इसके बाद सदन में शिवकुमार ने "नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि" गाया। इसके बाद विपक्ष ने मेज थपथपाई, लेकिन कांग्रेस खेमे में सन्नाटा छा गया।

हालांकि भाजपा विधायक वी सुनील कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, "उम्मीद है कि ये पंक्तियां रिकॉर्ड से नहीं हटाई जाएंगी।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.