डीके शिवकुमार ने कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई , सीएम सिद्धारमैया ने 27 समर्थकों को फॉरेन टूर पर भेजा

Updated on 17-02-2026 12:23 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक कांग्रेस के दो बड़े नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भले ही सीजफायर वाला बयान दे रहे हों, अंदरखाने सीएम पद को लेकर खींचतान खत्म नहीं हुई है। जब भी कोई नेता अपनी पद की ताकत दिखाना चाहता है, दूसरा उसमें खेल कर देता है। हाल ही में डीके ने जब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर विधायकों की मीटिंग बुलाई तो सिद्धारमैया ने अपने 27 समर्थकों को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर भेज दिया। वैसे तो विधायकों की विदेश यात्रा को रूटीन ट्रिप बताया जा रहा है, मगर यह डीके शिवकुमार के बतौर प्रदेश अध्यक्ष के ताकत को चुनौती मानी जा रही है।

एक साल से चल रही है खींचतान

20 मई 2023, सीएम सिद्धारमैया ने जब दूसरी बार कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली थी, तभी से डीके शिवकुमार का नाम अगले मुख्यमंत्री के तौर पर उछाले जाने लगा। नवंबर 2025 में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे हुए, इससे पहले ही डीके समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने की मुहिम छेड़ दी। दिल्ली में बैठे हाईकमान ने मध्यस्थता की कोशिश की, मगर दोनों नेताओं के अड़े रहने के कारण यह प्रतिस्पर्धा नहीं रुकी। दोनों गुटों की बयानबाजी और डीके के हर दिल्ली दौरे के बाद कर्नाटक में सीएम की कुर्सी हॉट टॉपिक बन जाती है। सिद्धारमैया कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और वह हाईकमान के हर आदेश मानने को तैयार हैं। दूसरी ओर, डीके शिवकुमार भी मीडिया से बातचीत में अपने विरोध को जाहिर नहीं करते हैं, मगर ऐसा संकेत छोड़ देते हैं, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो जाता है।

डीके ने हाईकमान से की शिकायत

इस बार विधानसभा के बजट सत्र से पहले सिद्धारमैया ने अपने समर्थक विधायकों को विदेश यात्रा पर भेजकर इस विवाद को फिर हवा दे दी। डीके शिवकुमार ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष 6 मार्च को होने वाले बजट सत्र से पहले विधायकों की मीटिंग बुलाई। मगर सरकार ने विधायकों क ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के टूर की अनुमति दे दी। डीके ने इसकी शिकायत हाईकमान से की, तब कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने विधायकों से विदेश जाने का प्लान कैंसल करने की अनुमति दे दी। जो डीके समर्थक विधायक थे, उन्होंने विदेश यात्रा रोक ली। सिद्धा समर्थक 27 एमएलए और एमएलसी विदेश यात्रा पर अड़े रहे।
राजनीतिक विश्लेषक इसे सिद्धारमैया की चाल मानते हैं क्योंकि पावर शेयरिंग डील में उन्होंने हाईकमान के साथ डीके को भी अपनी ताकत का अहसास कराया है। जब सारे विधायक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मीटिंग में नहीं होंगे तो इसकी अहमियत भी कम हो जाएगा। हालांकि विदेश जाने वाले विधायकों ने इसे रूटीन ट्रिप बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.