दीपावली मेला स्टॉल’ : स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों ने प्रदर्शित की आत्मनिर्भरता की मिसाल

Updated on 16-10-2025 04:00 PM

बेमेतरा। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर बेमेतरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत एक विशेष “दीपावली मेला स्टॉल” का आयोजन किया गया। इस स्टॉल का संचालन जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों में सक्रिय स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। मेले में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पाद जैसे - अगरबत्ती, धूपबत्ती, दिया-बत्ती, फैंसी दीये, एवं मिट्टी से निर्मित दीपावली सजावट की वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं। इन हस्तनिर्मित वस्तुओं ने न केवल पारंपरिक कला का परिचय दिया, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की भावना को भी उजागर किया।

यह स्टॉल 15 एवं 16 अक्टूबर 2025 को संचालित किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन, 15 अक्टूबर को कुल ₹5,900 की सामग्री का सफल विक्रय हुआ, जिससे महिलाओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद ने स्टॉल का भ्रमण कर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की और बनाये गए उत्पादों का क्रय भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने का एक उत्कृष्ट माध्यम हैं। उनके साथ श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, उपाध्यक्ष एवं श्री संकल्प साहू, सचिव भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत एवं महिला स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल से समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए एक सशक्त विपणन मंच मिला है। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिले के अन्य समूहों को भी प्रोत्साहन देने की योजना है। इस आयोजन ने “बिहान” मिशन के उस उद्देश्य को साकार किया है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.