दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं को भी पोर्टल से जोड़े-मंत्री श्री कुशवाह

Updated on 09-02-2024 11:59 AM

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि विभाग की पेंशन योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं को भी विभागीय पोर्टल से जोड़ा जाये। उन्होंने दिव्यांगजन को रोजगार मुहैया कराने के लिए दीदी कैफे के तर्ज पर संभाग और जिला मुख्यालय पर कैफे सेंटर खोले जाने तथा विभाग के योग्य कर्मियों के उच्चपद का प्रभार दिए जाने के यह निर्देश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की समीक्षा में दिये। बैठक में प्रमुख सचिव श्री सचिन सिन्हा भी उपस्थित थे।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजन को रोजगार गतिविधियों से जोड़ने से उनका आत्म-सम्मान और आर्थिक आत्म निर्भरता बढ़ेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को रोजगार प्रोजेक्ट तैयार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर भारत सरकार से भी सहयोग प्राप्त लिया जायेगा। पेंशन और अनुदान योजनाओं के साथ दिव्यांगजन हेतु सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी और योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध किए जाए।

मंत्री श्री कुशवाह ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में गति लाने के लिए योजना को संबल योजना के साथ चलाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन निराश्रित और वृद्धजनों के लिए संचालित संस्थाओं का सत्यापन अभियान चलाकर कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांगजन को शासन की योजना के तहत स्कूटी प्रदाय की गई है उनकी गाड़ी की सर्विसिंग और मरम्मत के लिए जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कराने के निर्देश भी दिये ।

आयुक्त सामाजिक न्याय श्री आर.आर. भौंसले ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। चालू वर्ष में दिसम्बर माह तक 3013 करोड़ रूपये की राशि ऑनलाइन पेंशन के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत 54 हजार 56 हितग्राहियों को 297 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई है। प्रदेश में ट्रांसजेंडर के लिए पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनाओं की तिथियों के निर्धारण के लिए जिला कलेक्टर्स को अधिकृत किया गया है जो स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर तिथियां निर्धारित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.