दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व के साथ की सगाई:वरुण सूद से ब्रेकअप के 9 महीने बाद ऑफिशियल किया रिलेशनशिप

Updated on 06-12-2022 07:33 PM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली है। एक्टर वरुण सूद से ब्रेकअप के 9 महीने बाद दिव्या ने अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगाई है। बर्थडे के मौके पर दिव्या के बॉयफ्रेंड अपूर्व पड़गांवकर ने उन्हें प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई, कपल की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में हैं। रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट के बाद दिव्या के फैंस उन्हें नई लाइफ के लिए बधाइयां दे रहे हैं, वहीं कई लोगों को उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद याद आ रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल ने शेयर की बर्थडे फोटोज
दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व के साथ अपने बर्थडे की फोटोज शेयर की। पहली फोटो में दिव्या अपूर्व को हग किए हुए नजर आ रही हैं, दूसरी फोटो में अपूर्व उनके माथे पर किस कर रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो में दिव्या अपूर्व की पहनाई हुई रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटोज साझा करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा- 'क्या मैं अपनी मुस्कुराहट रोक पाऊंगी? अंदाजा नहीं है जिंदगी में और भी चमक आ गई है और जिंदगी के इस सफर को तय करने के लिए मुझे एक सही इंसान मिल गया है। हमेशा के लिए एक वादा, इस खास दिन के साथ मैं कभी अब अकेले नहीं चलूंगी।’

कौन हैं अपूर्व पडगांवकर?
अपूर्व पडगांवकर इंजीनियर हैं और उन्होंने MBA भी किया हुआ है। वो मुंबई शहर में 4 रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। मुंबई के वाशी में 'द टाइट पब' और सॉय स्ट्रीट नाम से उनके दो रेस्टोरेंट हैं, वहीं बांद्रा में लेमन लीफ और येलो टैंग नाम से। अपूर्व इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ये सभी चीजें अपूर्व के बायो मं लिखी हुई हैं।

फिल्मी अंदाज में अपूर्व ने किया प्रपोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अपूर्व दिव्या को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अपूर्व कहते हैं- ‘सिर्फ परिवार ने ये परमिशन दी है। क्या मैं आपसे ये पूछ सकता हूं कि क्या मैं इस परिवार का हिस्सा बन सकता हूं? ये मुझे कोको कहकर बुलाती हैं। क्या आप कोको की बायको यानी पत्नी बनना चाहेंगी?’ यह कहते हुए अपूर्व घुटने के बल बैठ जाते हैं। फिर उन्हें उठाते हुए दिव्या हां में इजहार करती हैं और दोनों एक-दूसरे को हग कर लेते हैं। अपूर्व दिव्या को अंगूठी पहनाते हैं।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कई टीवी सेलेब्स कपल को उनके नई लाइफ के लिए बधाइंया दे रहे हैं।

9 महीने पहले अगल हुए थे वरुण-दिव्या
इससे पहले दिव्या अग्रवाल एक्टर वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। टीवी रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी, दोनों ने करीब 1 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन अचानक मार्च में दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। वरुण से पहले दिव्या अग्रवाल स्पिट्स विला 14 फेम प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, दिव्या ने बिग बॉस शो के दौरान घर में जाकर प्रियांक से ब्रेकअप कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.