तलाक ने बनाया दुनिया की सबसे अमीर महिला, दान दे चुकी हैं अरबों डॉलर, जानिए आज कितनी है नेटवर्थ

Updated on 29-01-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पिछले साल कुल 10 अरब डॉलर (करीब 83,121 करोड़ रुपये) के शेयर बेचे। स्कॉट ने साल 2019 में बेजोस को तलाक दिया था और उनके हिस्से में ऐमजॉन की चार फीसदी हिस्सेदारी यानी 1.97 करोड़ शेयर आए थे। उन्हें 38 अरब अमेरिकी डॉलर यानी तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के शेयर मिले थे। इससे वह एक झटके में दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई थीं। हालांकि तबसे वह ऐमजॉन के करोड़ों शेयर बेच चुकी हैं लेकिन आज भी वह दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक स्कॉट की नेटवर्थ 37.6 अरब डॉलर है और वह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट की मुलाकात साल 1992 में एक जॉब इंटरव्यू के दौरान हुई थी। इसके एक साल बाद साल 1993 में जेफ और मैकेंजी ने शादी रचा ली थी। शादी के एक साल बाद यानी 1994 में बेजोस ने ऐमजॉन कंपनी की शुरूआत की थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि ऐमजॉन की पहली कर्मचारी मैकेंजी ही थी। शुरुआत में कंपनी पुरानी किताबों की ही बिक्री करती थी। जुलाई 1995 में इसकी वेबसाइट भी आ गई और फिर उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1997 के आखिर तक कंपनी के पास 150 से ज्यादा देशों में 15 लाख से ज्यादा ग्राहक थे। आज ऐमजॉन का बिजनस पूरी दुनिया में फैला है। इसका मार्केट कैप 1.644 ट्रिलियन डॉलर है और यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है।

दान देने में आगे

साल 2019 में बेजोस और स्कॉट का तलाक हो गया। मैकेंजी के पास तलाक के बाद बेजोस के बराबर नेटवर्थ पाने का मौका था। दरअसल, वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है। अगर ऐसा होता तो स्कॉट के पास आज करीब 184 अरब डॉलर होते। लेकिन उन्होंने चार फीसदी हिस्सेदारी लेकर बेजोस से किनारा कर लिया। बेजोस 184 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। स्कॉट ने तलाक के बाद ऐमजॉन के करोड़ों शेयर बेच दिए हैं। स्कॉट चैरिटी यानी दान के लिए भी जानी जाती हैं। कोरोना काल में उन्होंने काफी दान किया था। साथ ही कई मौकों पर वह कह चुकी हैं कि कभी दान देने से पीछे नहीं हटेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉट के पास आलीशान घर और कई लग्जरी कारें भी हैं। उन्हें अक्सर कई महंगी कारों से सफर करते हुए भी देखा गया है। साल 2019 में मैकेंजी ने Giving Pledge पर साइन किए थे। इसका मतलब है कि वह अपनी अधिकांश दौलत दान में दे देंगी। Giving Pledge दुनिया के रईसों और अमीर परिवारों की तरफ से एक कमिटमेंट है कि वे अपनी अधिकांश दौलत वापस समाज को दे देंगे। इसकी शुरुआत बिल गेट्स, मेलिंडा गेट्स और वॉरेन बफे ने साल 2010 में की थी। Star Wars के क्रिएटर जॉर्ज लुकास सहित कई अमीरों ने इसमें साइन किए हैं। लेकिन स्कॉट के पति बेजोस ने अब तक इसमें साइन नहीं किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.