परम सदगुरू संत श्री षण्मुखानंद महाराज के करकमलों से संपन्न हुई दिव्यपूजन-रूद्राभिषेक

Updated on 19-04-2023 05:56 PM

मंगलवार को पराम्बा माँ राजराजेश्वरी एवं माँ नर्मदा के अन्नय साधक परम सद्गुरू संत श्री षण्मुखानंद महाराज (हीरापुर वाले) के करकमलों से माँ राजराजेश्वरी का दिव्य-पूजन और रूद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के आमंत्रण पर नरेला विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अशोका गार्डन स्थित दुर्गाधाम मंदिर अशोक विहार संत के दर्शन करने पहुँचे। पूजन के बाद मंदिर प्रांगण में ही विशाल भंडारा किया गया। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य जन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

माँ राजराजेश्वरी और माँ नर्मदा के अन्नय साधक हैं संत श्री षण्मुखानंद जी महाराज

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि दिव्य-पूजन और रूद्राभिषेक अवसर पर परमपूज्य संत श्री षण्मुखानंद महाराज का आशीष प्राप्त करने नरेला विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि संत श्री षण्मुखानंद जी महाराज पिछले 44 वर्षों से नर्मदा तटों पर साधना कर रहे हैं। संत जी ने नर्मदा तट पर 16 वर्ष से दुग्ध आहारी रहते हुए माँ राजराजेश्वरी की साधना की। वहीं 7 वर्ष माँ नर्मदा की धारा में नाव में रह कर उपासना की है। साथ ही गुरूजी ने नर्मदा जी की दो बार नंगे पैर पैदल परिक्रमा कर माँ नर्मदा के संरक्षण का संदेश जन-मानस में प्रसारित किया है।

संत श्री षण्मुखानंद जी महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ दिव्यपूजन

संत श्री षण्मुखानंद जी महाराज (हीरापुर वाले गुरूजी) के करकमलों से विधि-विधान के साथ त्रिपुरसुंदरी माँ राजराजेश्वरी देवी का दिव्य-पूजन किया गया। सुबह से शाम तक श्रद्धालु भक्तजनों के जयघोष से अशोका गार्डन स्थित दुर्गा धाम मंदिर में भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हुई। दिव्य-पूजन-रूद्राभिषेक के अवसर पर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दिव्य-पूजन के बाद रूद्राभिषेक किया गया, वैदिक पंडितों द्वारा किए जा रहे मंत्रों से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चन कर मातारानी के दर्शन किये और विशाल भंडारे में शामिल होकर प्रसादी का आनंद लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.