सुकमा के जिला पंचायत सदस्य महाराष्ट्र में सीखेंगे सुशासन के गुर

Updated on 19-01-2026 11:08 AM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सुकमा जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सुशासन और सामाजिक विकास के आधुनिक मॉडलों से रूबरू कराने के लिए एक विशेष अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस श्एक्सपोजर विजिटश् के अंतर्गत सुकमा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम और उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम सहित सभी निर्वाचित सदस्यों को 16 जनवरी को महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया।

रामभाऊ म्हालघी प्रबोधिनी में होगा प्रशिक्षण

यह 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मुंबई स्थित प्रतिष्ठित संस्था श्रामभाऊ म्हालघी प्रबोधिनीश् में 18 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित है। इस कार्यक्रम को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया हैरू

 ’ सैद्धांतिक सत्र (02 दिन)ः इसमें विशेषज्ञों द्वारा पंचायती राज व्यवस्था, सुशासन और प्रशासनिक कौशल पर सत्र लिए जाएंगे।

 ’ फील्ड एक्सपोजर (03 दिन)ः इस दौरान प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के सफल सामाजिक विकास मॉडलों और ग्राम पंचायतों का जमीनी स्तर पर अवलोकन करेगा।

विकास की नई सोच के साथ लौटेंगे प्रतिनिधि

रवानगी के दौरान जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र की बेहतर कार्यप्रणालियों और विकास के नवाचारों को समझकर उन्हें सुकमा जिले की परिस्थितियों के अनुरूप लागू करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.