जिला पंचायत सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत, बनाई गई जांच कमेटी

Updated on 12-03-2023 05:15 PM

जबलपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब कलेक्टर ने सभी सड़कों की जांच कराने के लिए जांच टीम का गठन किया है और 15 दिनो के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। दरअसल जबलपुर के पाटन जनपद पंचायत के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 20 सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया गया था।

जिसमे करीब एक करोड़ रुपए आवंटित हुए थे और ये सभी कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा कराए गए थे। प्रत्येक सड़क पर पांच पांच लाख रुपए का स्टीमेट बनाया गया। लेकिन काम महज पचास हजार से एक लाख रुपए का ही हुआ। साथ ही मनमाने लोगों को ठेके दिए गए और पूरे काम में नेताओं सहित अधिकारियों ने सरकारी पैसों की जमकर होली खेली।

सड़कों की दुर्दशा पर क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य मनोहर सिंह ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी। जिसके बाद अब कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर सभी सड़कों की गुणवत्ता और किए गए कार्यों की जांच प्रारंभ करवा दी है। जिसकी रिपोर्ट जांच समिति को 15 दिनो के अंदर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मुताबिक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्यों की गड़बड़ी की शिकायत पाई गई थी। जिस मामले में जांच समिति का गठन किया गया है। जांच के बाद 15 दिन में तीन दिवसीय कमेटी के द्वारा रिपोर्ट सौंपी जाएगी। यदि रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल अब देखना होगा कि समिति जांच किस तरीके से करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.