बाइक की किस्त नहीं चुका पाने से परेशान युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव

Updated on 20-06-2026 01:02 PM

कोरबा। कोरबा जिले में आर्थिक तंगी और बाइक की किस्तों के दबाव से परेशान एक 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव का है। मृतक की पहचान शंकर कुमार (22) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने बताया कि 17 जून को शंकर रोज की तरह काम पर गया था और रात करीब 9 बजे घर लौटा। उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और कुछ देर बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।

रातभर तलाश के बाद मिला शव

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उरगा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिसमें युवक की अंतिम लोकेशन बटरामपुर के खेतों के पास मिली। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक का शव पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइनेंस की बाइक बनी तनाव की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शंकर ने कुछ महीने पहले फाइनेंस पर नई बाइक खरीदी थी। आर्थिक तंगी के चलते वह समय पर किस्तें जमा नहीं कर पा रहा था। परिजनों का आरोप है कि फाइनेंसर की ओर से लगातार भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

परिवार का कहना है कि पिछले कुछ समय से शंकर काफी परेशान और चिंतित दिखाई देता था। आर्थिक समस्याओं के कारण वह तनावग्रस्त हो गया था।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल्स व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में घर से निकला और आखिरी समय में उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी। साथ ही फाइनेंसर द्वारा दबाव बनाए जाने संबंधी आरोपों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.