सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के बीच दूरियां! न निगाहें मिली और न बात की, ब्रेकअप के बाद दोस्ती भी ना रही!

Updated on 13-02-2023 07:24 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ। पहली बार ऐसा हुआ, जब शो का फिनाले 4 घंटे तक चला। सीजन के आखिरी दिन सारे पुराने कंटेस्टेंट्स घर के अंदर गए और ढेर सारी मस्ती की। प्रियंका चाहर चौधरी कई दिनों बाद अंकित गुप्ता से मिलीं, शिव ठाकरे भी अब्दु रोजिक को देखकर खुश हो गए। लेकिन जिन्होंने न तो नजरें मिलाईं और ना ही बात की, वो थे सौंदर्या शर्मा और गौतम सिंह विज। जी हां। इन दोनों ने घर में प्यार होने का खूब दावा किया था, कसमें खाई थीं, वादे किए थे, लेकिन अब दोनों के बीच इतने फासले हो गए हैं कि एक-दूसरे को देखना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं!

एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं!

Bigg Boss 16 के फिनाले का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे थे। फाइनली रविवार को शाम 7 बजे वो घड़ी भी आ गई। इस बार बहुत कुछ ऐसा देखने को मिला, जो पहले के किसी भी सीजन में नहीं हुआ था। घर में पुराने कंटेस्टेंट्स की फिर से एंट्री हुई। सभी एक-दूसरे के आमने-सामने आए। मस्ती की। टास्क किए। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान गौतम सिंह विज और सौंदर्या शर्मा की बेरुखी न खींचा, एक-दूसरे के लिए।
घर के अंदर भी सौंदर्या शर्मा और गौतम सिंह विज अलग-अलग बैठे नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे से बात तक नहीं की। जब स्टेज पर पहुंचे तो भी गौतम को अंकित के साथ बैठे देखा गया। वहीं, सौंदर्या भी उनसे दूर वाले सोफे पर बैठी दिखीं। जनता का कहना है कि 'इन्होंने घर के अंदर प्यार का ऐसा नाटक खेला कि अब एक-दूसरे से नजर मिलाने में भी शरम आ रही है!'

घर के अंदर 'फेक' लव एंगल

दरअसल, घर के अंदर सौंदर्या और गौतम ने पहले दावा किया कि वो एक-दूसरे के क्लोज आ रहे हैं। कभी वो लड़ाई-झगड़ा करते तो कभी एक-दूसरे को मनाते नजर आते। दोनों के 'फेक' लव एंगल की वजह से दोनों कुछ हफ्तों तक गेम में टिके भी रहे। उनका बाथरूम में जाना और माइक पहनकर बात करना, इस पर भी वीकेंड का वार में बात हुई थी। एक बार दोनों बेडरूम में काफी क्लोज बैठे दिखे, जिसकी अब्दु और शिव ने नकल भी उतारी थी। हालांकि, ये सब ज्यादा दिनों तक चला नहीं और गौतम बेघर हो गए। एविक्शन के बाद उधर सौंदर्या ने घर में कहना शुरू कर दिया कि अब वो गौतम के पास नहीं जाएंगी, क्योंकि उन्हें उनके साथ गेम खेला। इधर गौतम ने भी बाहर आकर सौंदर्या के लिए काफी कुछ कहा।

सौंदर्या के लिए कहा था आपत्तिजनक

इन सबके बीच गौतम ने शालीन भनोट से सौंदर्या को लेकर कुछ ऐसा आपत्तिजनक भी कहा था, जिसका जिक्र शो के आखिरी कुछ हफ्तों तक होता रहा। उनकी 'दुबई' वाली बात खूब उठी थी। इस वजह से सौंदर्या काफी अपसेट भी नजर आई थीं। शायद यही वजह है कि अब दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है या ये भी हो सकता है कि दोनों कभी करीब थे ही नहीं!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.