भोपाल में पूर्व-IAS परिवार और पड़ोसी के बीच विवाद:वकील पड़ोसी ने भी लगाए मारपीट के आरोप, दोनों ओर से थाने में शिकायत

Updated on 25-09-2025 12:18 PM

भोपाल के कमला नगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हरिशंकर सोनी के परिवार से पड़ोसी परिवार ने अभद्रता की। विवाद पुताई के काम को लेकर हुआ। दोनों ओर से थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। घटना बुधवार की है।

हरिशंकर सोनी के मुताबिक पड़ोसी आर.सी. राय और उनके पुत्र गीतेश राय ने गाली-गलौज करते हुए बहू पर हाथ उठाया। जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी। यह पूरी घटना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई और इसका वीडियो प्रमाण भी मौजूद है। इसके बावजूद थाना कमला नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।

वहीं, एडवोकेट गीतेश राय के मुताबिक पुताई के विवाद में सोनी परिवार ने विवाद किया। उनकी ओर से भी अभद्रता की गई है। टीआई निरूपा पाण्डेय ने बताया की दोनों ओर से शिकायती आवेदन रिसीव कर जांच शुरू की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.