राष्ट्रीय बाँस प्रदर्शनी में हरदा जिले के बाँस उत्पादों का प्रदर्शन

Updated on 11-03-2023 09:40 PM

म.प्र. राज्य बाँस मिशन ने पीएचडी हाउस, नई दिल्ली में केन्द्रीय किसान कल्याण मंत्रालय की 2 दिवसीय राष्ट्रीय बाँस विकास कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में सहभागिता की। मिशन द्वारा हरदा जिले के बाँस उत्पादों का 'एक जिला- एक उत्पाद' के तहत विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया। भोपाल के बाँस उद्यमी श्री असित कुमार साहा ने भी अपनी कंपनी फाइन क्राफ्ट इंडिया की बाँस से निर्मित घर की सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन किया।

वन मण्डल हरदा के स्टॉल में बाँस से निर्मित फर्नीचर, टोकरी, लैंप शेड, गुलदस्ते, कोस्टर और गुल्लक जैसे उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की कुशल कारीगरी दर्शकों को खूब पसंद आई। फाइन क्राफ्ट इंडिया के स्टॉल में बाँस से बने लैंप, लैंप शेड, डस्टबिन, फाइल फोल्डर और कैरीबैग का प्रदर्शन किया गया।

बाँस उत्पादन में अग्रणी है म.प्र.

मध्यप्रदेश, 3 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाँस उत्पादन और 50 मिलियन मीट्रिक टन बाँस भंडार के साथ बाँस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के बाँस मिशन भी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.