भोपाल रेलवे स्टेशन पर 5 महीने से डिस्पेंसरी बंद:20 से ज्यादा मरीजों को मिल रही थी सुविधा

Updated on 24-12-2024 01:25 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन पर करीब 5 महीने से मेडिकल डिस्पेंसरी बंद पड़ी है। रेलवे के अनुसार इसे जनवरी महीने में फिर से शुरू किया जाएगा। साल 2019 से 2024 के बीच तीसरी बार है। जब यह इमरजेंसी कक्ष बंद हो गया है।

पहली बार साल 2019 में शुरू की गई थी। फिर उसके बाद बंद हो गई थी। इसके बाद 2022 में यह डिस्पेंसरी दोबारा शुरू की गई और यह पिछले 5 महीने से बंद पड़ी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गेलेक्सी अस्पताल टाइटल को लेकर शहर में दो अस्पतालों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद दोनों का मामला कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद रेलवे ने करार रद्द कर दिया। करीब 5 महीने से यह डिस्पेंसरी बंद हैं।

बता दें कि, इसमें रोजाना 20 से ज्यादा मरीजों को सुविधा मिल रही थी। अब सीधा नुकसान उन यात्रियों को हो रहा है, जिन्हें सफर के दौरान प्राथमिक उपचार की जरूरत होती है। इमरजेंसी में अब रेलवे अधिकारियों को निशातपुरा रेलवे अस्पताल की मदद लेनी पड़ती है। ऐसे में डॉक्टर्स को यहां पहुंचने में 15 मिनट से आधे घंटे का समय लगता है।

2019 में शुरू हुई थी पहली बार यह सुविधा

जानकारी के अनुसार, साल 2019 में इमरजेंसी सुविधा कक्ष की शुरुआत भोपाल रेल मंडल द्वारा की गई थी। फिर कोविड के समय यह सुविधा बंद हो की गई थी। भोपाल स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल स्टेशन पर रोजाना ऐसे 5-7 केस आते थे। जिनको इमरजेंसी सुविधाओं की जरूरत होती है। महीने भर में यह आंकड़ा 200 के पार होता है।

तीन शिफ्ट में डॉक्टर रहते थे तैनात स्टेशन पर बने इमरजेंसी मेडिकल रूम पर 24 घंटे तीन शिफ्ट में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट ड्यूटी पर रहते थे। ऐसे में स्टेशन पर होने वाली किसी प्रकार मेडिकल इमरजेंसी होने पर तत्काल फर्स्ट ऐड दिया जा सकता था। इमरजेंसी मेडिकल रूम के बंद होने के बाद स्टेशन पर मौजूद मरीज यात्रियों को इमरजेंसी में भी इलाज मिलने में आधा घंटा लग जाता है।

भोपाल स्टेशन पर जल्द शुरू होगी मेडिकल डिस्पेंसरी रेलवे अधिकारी ने बताया कि मेडिकल डिस्पेंसरी सुविधा जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू की जा रही है। किन्हीं कारणों से यह बंद थी, यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए रेलवे अस्पताल से डॉक्टर्स को बुलाया जा रहा है।

भोपाल स्टेशन पर रेलवे की मेडिकल टीम ने काटा गर्भनाल; हमीदिया भेजा

मुंबई से सीतापुर जा रही 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला यात्री ने बेटे को जन्म दिया। गर्भनाल नहीं कटने की वजह से मां-बेटे दोनों की जान पर बन आई। ट्रेन के भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर, रेलवे हॉस्पिटल की टीम ने कोच में जाकर महिला और नवजात को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। गर्भनाल काटकर महिला और बच्चे की जान बचाई। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की मदद से महिला को ट्रेन से उतारकर हमीदिया अस्पताल भेजा गया। यहां से इलाज मिलने के बाद परिवार एम्बुलेंस से कानपुर के लिए रवाना हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.