मॉनसून में देरी से कम हो गई बीमारियां! घट गई दवाओं की बिक्री

Updated on 12-07-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: मॉनसून की बारिश ने पिछले कुछ दिनों से उत्तरी राज्यों में कहर ढा रखा है। लेकिन इस बार मॉनसून के देर से आने से लोग कम बीमार पड़े और दवाओं की बिक्री पर असर पड़ा। जून में घरेलू फार्मा रिटेल मार्केट केवल 4.5 परसेंट बढ़ा जबकि मई में इसमें 10 परसेंट तेजी आई थी। IQVIA के डेटा के मुताबिक जून में सांस की बीमारियों और इन्फेक्शन से जुड़ी दवाओं की बिकी में गिरावट आई। अमूमन जून में देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो जाता है। इससे वायरल इन्फेक्शन, बुखार और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे फार्मा इंडस्ट्री की सेल बढ़ जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मॉनसून देर से सक्रिय हुआ। देश में ऑर्गेनाइज्ड फार्मा रिटेल मार्केट करीब दो लाख करोड़ रुपये का है। जून तक 12 महीने की अवधि में इसमें करीब 11 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली।

जानकारों का कहना है कि अप्रैल में कई जरूरी दवाओं की कीमत में 12 फीसदी से ज्यादा इजाफा किया गया था। इसके बावजूद ग्रोथ में सुस्ती चौंकाने वाली है। इंडस्ट्री के एक एक्सपर्ट ने कहा कि जून में इंडस्ट्री के वॉल्यूम में छह परसेंट गिरावट रही जो हाल के महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है। एक्यूट और क्रॉनिक दोनों तरह की बीमारियों में काम आने वाली दवाओं की ग्रोथ पर असर पड़ा है। दिल की बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाओं में वैल्यू के आधार पर आठ फीसदी और वॉल्यूम के आधार पर एक फीसदी ग्रोथ रही। लेकिन एंटी-इन्फेक्टिव दवाओं की बिक्री में वैल्यू के आधार पर दो फीसदी और वॉल्यूम के आधार पर 14 फीसदी गिरावट रही। इसी तरह सांस की बीमारियों से जुड़ी दवाओं की बिक्री में वैल्यू के आधार पर छह फीसदी और वॉल्यूम के आधार पर 13 फीसदी गिरावट आई।

सबसे ज्यादा बिकने वाली दवा

जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाओं की लिस्ट में डायबिटीज की मिक्सटार्ड (Mixtard) ने अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी। मई की तुलना में जून में इसकी बिक्री में तीन फीसदी तेजी आई। टॉप 10 दवाओं में ओरल इलेक्ट्रोलाइट इलेक्ट्राल की बिक्री में सबसे ज्यादा 39 फीसदी तेजी आई। Augmentin, Pan और Udiliv दो-दो स्थान ऊपर चढ़ गए। जहां तक कंपनियों का सवाल है तो सन फार्मा (Sun Pharma) टॉप पर बनी हुई है। एबट दूसरे और सिप्ला तीसरे नंबर पर है। इंटास फार्मा ने सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल की जबकि Macleods को दूसरा नंबर मिला। एमएटी बेसिस पर मैनकाइंड, अल्केम, इंटास और Macleods सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियां रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.